फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment removed from land worth 90 crores

90 करोड़ की जमीन से हटाया अतिक्रमण

Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from land worth 90 crores
नोएडा। प्राधिकरण का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा हैै। शुक्रवार को सलारपुर में 3500 वर्गमीटर जमीन से कब्जा हटाया गया। इस जमीन की कीमत करीब 90 करोड़ बताई जा रही है। यहां कबाड़ियों ने कब्जा जमा लिया था। साथ ही, झुग्गियां भी बना ली गईं थीं, जिसे प्राधिकरण की टीम ने ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जिस जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया गया था। वहां थाने का निर्माण होना है। जमीन को कब्जा मुक्त कराने के बाद फेंसिंग कराई जाएगी। प्राधिकरण की ओर से एक बोर्ड भी लगाया जाएगा, जिसमें बताया जाएगा कि यह जमीन प्राधिकरण की है। सलारपुर का खसरा नंबर-775 प्राधिकरण की अर्जित जमीन है। यहां वर्षों से कबाड़ियों ने कब्जा जमा रखा था। कबाड़ियों को प्राधिकरण की ओर से कई बार नोटिस आदि दिया गया, लेकिन उन्होंने जमीन नहीं छोड़ी। आखिर में प्राधिकरण ने यहां किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि झुग्गियाें को खाली करवाकर बुलडोजर चलाया गया। इससे पहले प्राधिकरण की ओर से अवैध तरीके से बने फॉर्म हाउस पर बुलडोजर चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed