फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Encroachment on main and service roads, difficult to get out

Noida News: अमर उजाला संवाद - मेन और सर्विस रोड पर अतिक्रमण, निकलना भी मुश्किल

Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 06:47 PM IST
विज्ञापन
Encroachment on main and service roads, difficult to get out
फोटो है
विज्ञापन

-सेक्टर 104 में रविवार को अमर उजाला संवाद का आयोजन किया गया
-निवासियों ने सेक्टर की विभिन्न समस्याएं सामने रखीं

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर 104 स्थित हनुमान मंदिर से राधिका एन्क्लेव तक की मेन रोड और सर्विस रोड सुबह से शाम तक रेहड़ी पट्टी के अतिक्रमण से भरी रहती है और इस वजह से जाम लगा रहता है। सेक्टर निवासियों को बाहर जाना भी मुश्किल होता है। पार्किंग की समस्या होने की वजह से पार्किंग में लगने वाली बाहरी गाड़ियां सेक्टर के अंदर तक आ जाती हैं। इस संबंध में पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं करती। इस पर नोएडा प्राधिकरण को ध्यान देने की जरूरत है।

सेक्टर 104 के निवासियों ने यह बात रविवार को अमर उजाला संवाद के माध्यम से सामने रखी। निवासियों ने कहा कि यदि शाम के समय कोई बाहर जाना चाहे तो उसे अपने ही सेक्टर के बाहर तक पहुंचने में लंबा समय लग जाता है। अतिक्रमण की वजह से बाहर जाम की स्थिति बनी रहती है। यही नहीं, कूड़ा गाड़ी सेक्टर से कूड़ा ले जाने में लापरवाही बरतती है। रोजाना सभी जगह का कूड़ा नहीं ले जाती है। कई जगह सीवर ओवरफ्लो हो रहे हैं। नालियों की सफाई भी समय-समय पर नहीं की जा रही है। सीवर की सफाई के लिए ठेकेदार ठेका ले लेते हैं लेकिन सफाई के लिए बुलाने पर चार दिन में आते हैं। सेक्टर के अंदर कॉमर्शियल एक्टिविटी बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सेक्टर के अंदर कम्युनिटी सेंटर बनाने की जरूरत है गांव में बने कम्युनिटी सेंटर के अंदर बिजली की व्यवस्था नहीं है। इस वजह से कोई आयोजन नहीं हो पाता है। सेक्टर का ट्रांसफार्मर पांच साल से खराब है। ऐसे में सेक्टर के अंदर भी गांव के कनेक्शन से ही बिजली आ रही है। इस मौके पर अनूप कुमार पांडेय, दिनेश भाटी, सुंदर बाबा, कुलदीप अवाना, विवेक सिंह, राहुल सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
निवासियों से बातचीत
सेक्टर के बाहर अतिक्रमण की वजह से बाहरी गाड़ियां सेक्टर के अंदर लगाई जाती हैं इससे अंदर के निवासियों को बाहर निकलना मुश्किल होता है।
महेश अवाना, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष
---------
सेक्टर के अंदर बाहरी लोग अपनी गाड़ियां लेकर आते हैं और धूम्रपान करते हैं। महिलाएं और बेटियों को निकलने में हिचकिचाहट होती है।
संतराम अवाना, महासचिव
------
सेक्टर के अंदर सीवर ओवरफ्लो हो रहा है। शिकायत के बाद भी सीवर की सही से सफाई नहीं हो रही है।
एके मिश्रा
-----
सेक्टर के अंदर लगने वाली डेकोरेटिव लाइट का टेंडर हुआ था लेकिन सभी लाइट नहीं लगीं और जो लाइट लगीं थी वह भी खराब हो गईं।
सौरभ शर्मा, सदस्य
----
सेक्टर के अंदर आए दिन पानी की समस्या हो जाती है। पाइप लाइन डैमेज होने से सीवर का पानी मिक्स होकर आने लगता है।
सुनीता कसाना
-----
अतिक्रमण के मामले में पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। एक बार कार्रवाई के बाद अतिक्रमण दोबारा हो जाता है।
अंकुश महाजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed