फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elvish confessed to supplying snake poison and petition was not heard today

Elvish Yadav: एल्विश का चौंकाने वाला कबूलनामा, बोला-हां मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की करता था सप्लाई

Mon, 18 Mar 2024 01:41 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 01:41 PM IST
सार

बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। वहीं दूसरी तरफ खबर है कि एल्विश ने अपना गुनाह कबूल लिया है। उसने कहा कि मैं पार्टियों में सांपों और उनके जहर की सप्लाई करता था।

विज्ञापन
Elvish confessed to supplying snake poison and  petition was not heard today
बरामद सांप व एल्विश यादव की फोटो। - फोटो : फाइल

विस्तार

Elvish Yadav: बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन

एल्विश की जमानत याचिका पर आज नहीं हुई सुनवाई
अब खबर है कि पुलिस के सामने एल्विश ने अपना गुनाह कबूल लिया है। एल्विश यादव ने सांपों का जहर मंगवाने की बात कबूल कर ली है। एल्विश अन्य आरोपियों के संपर्क में था। वहीं दूसरी तरफ एल्विश की याचिका पर आज कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। क्योंकि नोएडा में वकीलों की हड़ताल है। 




 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में एल्विश यादव ने स्वीकार किया है कि कुछ लोगों के संपर्क में था। पुलिस ने एल्विश की लोकेशन और सीडीआर भी दिखाई। साथ ही पूछताछ के दौरान एल्विश ने सांप और जहर की बात पर हामी भी भरी है। एल्विश पुलिस के सवालों पर उलझ गया। नोएडा पुलिस ने 29 NDPS एक्ट लगाया है। इस मामले में आरोपी को कम से कम 20 साल की सजा की संभावना होती है। इस एक्ट में जमानत आसानी से नहीं मिलती है। फार्म हाउस में हुई पार्टी का ब्यौरा भी दिखाया। 
विज्ञापन

एल्विश को 14 दिन की न्यायिक हिरासत
रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बिग बॉस विजेता और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। नोएडा पुलिस की टीम ने रविवार को एल्विश यादव को पूछताछ करने के लिए बुलाया था। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। नोएडा पुलिस की टीम उसे कोर्ट में पेश करने के लिए सूरजपुर कोर्ट में पेश किया, जहां सुनवाई के बाद एल्विश यादव ग्रेटर नोएडा कारागार में भेज दिया गया।

एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में पीपुल्स फॉर एनिमल संस्थान ने सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद इस मामले में पुलिस ने चार सपेरे और एक अन्य को गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में पुलिस ने एलविश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। अब इस मामले की जांच कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस कर रही है। नोएडा जोन के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उसे जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर, ग्रेटर नोएडा में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

एनडीपीएस की धाराएं बढ़ीं, 20 साल तक सजा का प्रावधान
सांपों के जहर सप्लाई करने व विष कारोबार करने के आरोप में एल्विश के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कई धाराएं बढ़ाई हैं। इनमें एनडीपीएस 8, 20, 27, 27ए, 29, 30, 32 धाराएं शामिल हैं। इनके तहत अगर एल्विश दोषी पाया जाता है तो 20 साल तक की सजा हो सकती है। उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एनडीपीएस की धाराएं एल्विश को सबसे ज्यादा परेशान कर सकती है। सुशांत सिंह राजपूत के मामले में भी आरोपियों पर यही धारा लगाई गई थी।

सोशल मीडिया पर एल्विश ने दी थी पुलिस को खुली चुनौती
रेव पार्टी में सांपों के जहर की सप्लाई करने के मामले में आरोपी एल्विश यादव ने फॉरेंसिक रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पुलिस को खुली चुनौती दी थी। उसने वीडियो जारी करते हुए कहा था कि साबित करो कि मैं रेव पार्टी में था। इसके बाद पुलिस की जांच में तेजी आई थी। पुलिस के अनुसार, एल्विश ने यूट्यूब पर फरवरी में 13 मिनट 34 सेकेंड का वीडियो जारी किया था। इसमें आठ दस लोग एक साथ कमरे में बैठे हुए थे एल्विश रेव पार्टी में सांपों के जहर सप्लाई करने के मामले में बोल रहा था। 

कब क्या हुआ

- 3 नवंबर 2023: एल्विश यादव समेत पांच सपेरों के खिलाफ कोतवाली सेक्टर-49 में एफआईआर

- 4 नवंबर 2023: चार सपेरों समेत पांच आरोपी को किया गिरफ्तार

- 5 नवंबर 2023: कोतवाली सेक्टर-49 के थाना प्रभारी निलंबित

- 8 नवंबर 2023: एल्विश से कोतवाली सेक्टर-20 में पूछताछ

- 15 फरवरी 2024: सांपों के जहर की एफएसएल रिपोर्ट में पुष्टि

- 17 मार्च 2024: एल्विश को नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed