फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elevated road on Delhi-Dehradun Expressway 90% ready, movement by June

Noida News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एलिवेटेड रोड 90% तैयार, जून तक आवाजाही

Thu, 07 Mar 2024 07:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
Elevated road on Delhi-Dehradun Expressway 90% ready, movement by June
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन

----------
02 घंटे में हरिद्वार व ढाई घंटे में देहरादून पहुंच सकेंगे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जल्द ही दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई घंटे और हरिद्वार तक दो घंटे में पूरा होगा। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड रोड 90 प्रतिशत तैयार हो गया है। जून तक इस पर वाहन दौड़ने लगेंगे। योजना पर 5000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को विकास कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने दी।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण और निर्माण एजेंसी के अधिकारियों से बातचीत के बाद मनोज तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 709बी के दिल्ली के हिस्से का काम 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है और जून में इसे शुरू कर दिया जाएगा। यह राष्ट्रीय राजमार्ग उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र के लिए विकास में मील का पत्थर साबित होगा। खजूरी चौक पर इसकी ऊंचाई और नीचे खजूरी फ्लाईओवर व मेट्रो फेज-4 मनोरम दृश्य प्रस्तुत करेगी। सिग्नेचर ब्रिज और यमुना रिवर फ्रंट इसे और सुंदर बनाएगा। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लाखों लोगों का जीवन स्तर सुधरेगा। जमीनों की कीमत भी उछाल आएगी। जब देश में नई सरकार बनेगी तो विकास की नई कड़ी संसदीय क्षेत्र से भी जुड़ेंगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर उत्तर पूर्वी दिल्ली को एक बड़े विकास का उपहार मिलेगा। क्षेत्र की सबसे बड़ी जाम की समस्या से भी लोगों को निजात मिलेगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष मनोज त्यागी, उपाध्यक्ष पूनम चौहान व भाजपा नेता आनंद त्रिवेदी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article