{"_id":"617993d61bc3ac6d7363d67a","slug":"electricity-workers-demonstrated-in-the-police-station-mewat-news-noi612829865","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
तावडू। उपमंडल के गांव बेरी में पांच दिन पहले बिजली चोरी पकड़ने गई टीम के जेई और कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। इससे नाराज बिजली कर्मियों ने बुधवार को सदर थाने पहुंचकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एएचपीसी वर्कर यूनियन सब यूनिट प्रधान दीनू ,सचिव राजेश व सोहना यूनिट के उप प्रधान मोहम्मद हासिम के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारी थाने पहुंचे। उन्होंने सदर थाना प्रभारी के नाम एक ज्ञापन देकर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश जारी है। शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
एएचपीसी वर्कर यूनियन सब यूनिट तावडू के पदाधिकारी दिनेश, नयूम, लालसिंह, नरेन्द्र, उमर मोहम्मद आदि ने संयुक्त तौर पर बताया कि बिजली चोरी पकड़ो अभियान के दौरान गत 23 अक्टूबर को गांव बेरी में बिजली टीम के साथ मारपीट की गई थ। घटना के समय एक कर्मचारी का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया था। जिसमें बिजली चोरी से संबंधित वीडियो बनाई हुई थी, जिन्हें आरोपियों द्वारा डिलीट कर दिया गया है। घटना के पांच दिन बाद अब तक मात्र एक आरोपी अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया गया है। मोबाइल भी बरामद नहीं किया गया है। जिसपर यूनियन संगठन सहित कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। पीड़ित कर्मचारी डरे व सहमे हुए हैं और कामकाज करने से कतरा रहे है। नाराज कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी भी दी। कहा कि अगर इस तरह की कोई स्थिति बनी तो उसके लिए शासन प्रशासन व पुलिस प्रशासन जिम्मेदार होगा।