फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electricity supply to the society's common area was cut off due to non-payment of bills.

Noida News: बिल जमा नहीं करने पर सोसाइटी के कॉमन एरिया की बिजली काटी

Thu, 11 Dec 2025 09:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:34 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to the society's common area was cut off due to non-payment of bills.
बिल जमा नहीं करने पर सोसाइटी के कॉमन एरिया की बिजली काटी
विज्ञापन


- ग्रेनो वेस्ट की ड्रीम वैली फेज-वन विला सोसाइटी पर है 17.37 लाख रुपये का बकाया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को ग्रेनो वेस्ट की ड्रीम वैली फेज-वन विला सोसाइटी के कॉमन एरिया की बिजली काट दी है। सोसाइटी पर 17.37 लाख रुपये का बकाया बिजली बिल है। आरोप है कि बार-बार नोटिस के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया। हालांकि सोसाइटी में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन है। इस कारण निवासियों को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, लेकिन कॉमन एरिया की सुविधाओं का उपयोग नहीं कर सकेंगे।


एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया, सोसाइटी प्रबंधन पर 17.37 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। इस संबंध में बार-बार सोसाइटी को नोटिस जारी किया गया। प्रबंधन की तरफ से लिखित में आश्वासन दिया गया, लेकिन उसके बावजूद बकाया बिल जमा नहीं किया गया। सोसाइटी के निवासियों के पास अलग-अलग कनेक्शन हैं। केवल कॉमन एरिया का बिजली बिल बकाया है। समय से बिल जमा नहीं करने पर बृहस्पतिवार सुबह 11:30 बजे कॉमन एरिया की बिजली काट दी गई है। उन्होंने बताया, सितंबर माह से बिल समय से जमा नहीं किया जा रहा है। एनबीसीसी सोसाइटी का रखरखाव देख रही है। बिल जमा नहीं होने तक कनेक्शन जोड़ा नहीं जाएगा। इस संबंध में प्रबंधन को जानकारी दे दी गई है। वहीं कॉमन एरिया की बिजली कनेक्शन से निवासी परेशान हैं। जरूरी सुविधा बिजली के बिना बंद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed