फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Electric vehicles will transform the future of employment: Nandi

Noida News: इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलेगा रोजगार का भविष्यः नंदी

Sat, 24 Oct 2026 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Electric vehicles will transform the future of employment: Nandi
ग्रेटर नोएडा के जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आईटीएम भवन में टर्मिनेटर 5.0 – 2026 का आयोजन किया।स्र
ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को टर्मिनेटर 5.0-2026 तकनीकी सम्मेलन आयोजित हुआ। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन रोजगार और उद्योगों के विकास का नया मार्ग हैं। बैटरी निर्माण, चार्जिंग स्टेशन व वाहन तकनीक में बढ़ती संभावनाओं हेतु उद्योगों-संस्थानों में तालमेल आवश्यक है। यह सम्मेलन इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल एसोसिएशन और ग्रीन एनर्जी फाउंडेशन ने आयोजित किया। इसमें इलेक्ट्रिक वाहनों के विस्तार, स्वच्छ ऊर्जा और तकनीकी नवाचार पर जोर दिया गया। नंदी ने पर्यावरण संरक्षण व सतत विकास हेतु तकनीकी नवाचार को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बैटरी के बेहतर प्रबंधन और दोबारा उपयोग की तकनीक विकसित करने पर भी बल दिया। आत्मनिर्भर भारत व मेक इन इंडिया के अनुरूप स्थानीय विनिर्माण बढ़ाने पर जोर रहा। इस मौके पर जीएल बजाज इंस्टीट्यूशंस के उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, संस्थान के निदेशक डॉ. मनस कुमार मिश्रा और डॉ. मोहित बंसल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed