{"_id":"6af89265b5a772b592032960","slug":"election-fee-of-rs-756-lakh-refunded-in-jp-aman-society-noida-news-c-1-noi1095-4934488-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेपी अमन सोसाइटी में 7.56 लाख चुनाव शुल्क वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेपी अमन सोसाइटी में 7.56 लाख चुनाव शुल्क वापस
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-151 स्थित जेपी अमन सोसाइटी में एओए चुनाव के लिए निवासियों से लिया गया 7.56 लाख रुपये का सदस्यता शुल्क वापस कर दिया गया है। चुनाव के लिए प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये शुल्क लिया जा रहा था। निवासियों ने इसका विरोध करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की थी। प्रशासन ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई की।
डिप्टी रजिस्ट्रार ने सहायक निदेशक मत्स्य पालन विभाग रिचा चौधरी को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। निवासियों का आरोप था कि चुनाव अधिकारी ने उनसे सीधे संवाद नहीं किया। सदस्यता शुल्क शुरुआत में नकद और बाद में चुनाव कमेटी के सदस्यों के बैंक खातों में जमा कराया गया था। निवासियों ने एकत्र रकम के हिसाब और पारदर्शिता पर सवाल उठाए थे।
इस संबंध में निवासियों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर सदस्यता शुल्क के नाम पर वसूली जा रही रकम पर आपत्ति जताई थी। शिकायत का संज्ञान लेने के बाद चुनाव अधिकारी अगले ही दिन सोसाइटी पहुंची। उन्होंने निवासियों से संवाद किया। इसके बाद सदस्यता शुल्क के रूप में एकत्र किए गए 7.56 लाख रुपये निवासियों को वापस कर दिए गए। सोसाइटी में करीब 4200 फ्लैट हैं।