फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Elderly dies of corona, son-in-law also infected

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, दामाद भी संक्रमित

Fri, 10 Dec 2021 08:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 08:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly dies of corona, son-in-law also infected
नोएडा। सेक्टर-39 कोविड अस्पताल में बृहस्पतिवार रात एक 74 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना से मौत हो गई। बुजुर्ग पहले से हृदय रोग, हाइपरटेंशन, ब्लड प्रेशर आदि बीमारियों से ग्रसित थे। उन्होंने कोरोना की वैक्सीन भी नहीं लगवाई थी। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
विज्ञापन

राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार को जारी रिपोर्ट में जिले में कोरोना के तीन नए मामले मिले हैं, जबकि चार लोग ठीक हुए हैं। वर्तमान में 20 मरीज सक्रिय हैं। इनका अस्पताल या होम आइसोलेशन में उपचार चल रहा है। कोविड की दैनिक रिपोर्ट में बुजुर्ग की मौत की जानकारी नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। 13 अक्तूबर के बाद जिले में मौत का मामला सामने आया है। बुजुर्ग अन्य स्वास्थ्य कारणों से ईएसआई व प्रकाश अस्पताल में इलाज करा रहे थे। यहां जांच के दौरान कोरोना की पुष्टि होने पर कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। अस्पताल के क्रिटिकल केयर इंचार्ज टीके सक्सेना ने बताया कि 1 दिसंबर को बुजुर्ग सेक्टर-33 स्थित प्रकाश अस्पताल से रेफर होकर आए थे। उन्हें हृदय व फेफड़े सहित अन्य बीमारियां थीं।
विज्ञापन

साथ ही, काफी समय पहले लकवा भी हुआ था। उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। बुजुर्ग को सांस लेने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऑक्सीजन लेवल 80 तक पहुंचने पर उन्हें 15 लीटर ऑक्सीजन प्रति मिनट दी गई, लेकिन धीरे-धीरे हालत बिगड़ती गई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखकर दवाइयां दी गई, लेकिन रात पौने तीन बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुजुर्ग अपनी बेटी व दामाद से मिलने कुछ समय पहले ही नोएडा आए थे। इससे पहले वह केरल गए थे। ऐसे में यात्रा के दौरान संक्रमण की आशंका व्यक्त है। बुजुर्ग के संपर्क में आए दामाद भी सेक्टर-39 कोविड अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल, उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। बेटी शहर के एक अस्पताल में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed