{"_id":"6702995570df748e7b07d8c5","slug":"eight-fraudsters-arrested-transaction-worth-rs-25-crore-revealed-noida-news-c-340-1-del1004-64002-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: आठ जालसाज गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के लेन-देन का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: आठ जालसाज गिरफ्तार, 2.5 करोड़ के लेन-देन का खुलासा
विज्ञापन
अलवर, जयपुर, चूरू, भरतपुर और वडोदरा में छापे मारकर द्वारका पुलिस ने पकड़ा
-- -
72 शिकायतों में शामिल पाए गए आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के साइबर सेल ने अलवर, जयपुर, भरतपुर, चूरू और वडोदरा में छापे मारकर आठ जालसाजों को गिरफ्तार किया है। ऑनलाइन स्टॉक मार्केट निवेश, व्हाट्सएप-टेलीग्राम के जरिये घर से काम, पतंजलि वेलनेस सेंटर और हरिद्वार में रूम बुकिंग के नाम पर धोखाधड़ी मामलों की जांच करते हुए पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि आरोपियों के खाते में करीब 2.5 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपी नेशनल साइबर पोर्टल पर दर्ज 72 शिकायतों में शामिल पाए गए हैं। तकनीकी जांच करने पर पता चला कि राजस्थान और गुजरात में बैठे जालसाज ठगी को अंजाम दे रहे हैं। जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह की देखरेख व निरीक्षक बीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने सप्ताह भर छापे मारकर आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयपुर निवासी सुनील, पवन सैनी, अलवर निवासी पुष्पेंद्र कुमार, भरतपुर निवासी महाराज सिंह, चूरू निवासी मंदीप कासवान, विकास, लालू प्रसाद व वडोदरा निवासी सोलंकी किरण भाई के रूप में हुई है। सभी आरोपी द्वारका साइबर सेल में दर्ज ठगी के मामलों में शामिल रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के खातों को फ्रीज कर दिया है। इनके कब्जे से पुलिस ने आठ मोबाइल बरामद किए हैं।