{"_id":"6705600774b411d89507634a","slug":"eight-drivers-caught-getting-fitness-done-by-installing-meter-for-rs-100-in-noida-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida: 100 रुपये में किराये का मीटर लगवाकर फिटनेस कराने वाले पकड़े गये आठ चालक, जांच में जुटा विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida: 100 रुपये में किराये का मीटर लगवाकर फिटनेस कराने वाले पकड़े गये आठ चालक, जांच में जुटा विभाग
Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
Digvijay Singh
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 08 Oct 2024 10:08 PM IST
सार
नोएडा में महज 100 रुपये में किराये का मीटर लगवाकर ऑटो की फिटनेस कराने आए आठ चालकों को परिवहन विभाग ने पकड़ा है। इनके ऑटो में लगे पुराने मीटरों को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गये आठ चालक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नोएडा में महज 100 रुपये में किराये का मीटर लगवाकर ऑटो की फिटनेस कराने आए आठ चालकों को परिवहन विभाग ने पकड़ा है। इनके ऑटो में लगे पुराने मीटरों को भी जब्त किया गया है। साथ ही साथ इनके ऑटो की फिटनेस फेल कर इनके संचालन पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। चालकों को हिदायत भी दी गई है कि ऑटो में नया मीटर लगवाने के बाद ही इनका संचालन किया जाएगा नहीं तो इन उनपर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान पकड़े गए चालकों ने बताया कि उन्होंने यह मीटर 100 रुपये में किराये पर लिया है। फिटनेस कराकर इन्हें लौटा दिया जाएगा। कुछ लोग जिले में सभी ऑटो चालकों को मीटर मुहैया करा देते हैं जिसके बाद चालक एआरटीओ कार्यालय से फिटनेस कराने के बाद मीटर लौटा देते हैं। इस काम के लिए वह प्रति मीटर 100 रुपये चार्ज भी करते हैं। फिटनेस कराने से एक दिन पहले मीटर के लिए जानकारी देनी होती है।
विज्ञापन
आशंका है जिले में किराये पर मीटर मुहैया कराने वाला एक गैंग संचालित हो रहा है। चालकों के पकड़े जाने के बाद एआरटीओ की ओर से निर्देश जारी किया गया जिसमें फिटनेस में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। इससे पहले भी एक-दो मामले में मीटरों को जब्त किया गया है लेकिन यह पहला मामला है जिसमें आठ चालकों को एक साथ पकड़ा गया है। अहम है कि जिले में 20 हजार ऑटो संचालित हो रहे हैं.इनमें से 12 हजार से अधिक ऑटो में मीटर ही नहीं लगे हुए हैं। बिना मीटर के ऑटो का फिटनेस टेस्ट नहीं हो सकता है ऐसे।
विज्ञापन