{"_id":"687a6aa503563717720dcbd0","slug":"education-revolution-in-delhi-sisodia-noida-news-c-340-1-del1011-97975-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manish Sisodia: शिक्षा को लेकर ऑनलाइन चर्चा में सिसोदिया का दावा, AAP लाई थी दिल्ली मेंं शिक्षा क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Manish Sisodia: शिक्षा को लेकर ऑनलाइन चर्चा में सिसोदिया का दावा, AAP लाई थी दिल्ली मेंं शिक्षा क्रांति
Fri, 18 Jul 2025 09:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 09:09 PM IST
सार
सिसोदिया ने कहा कि हमें शुरू से ही समझ आ गया था कि सिर्फ इमारतें सुधारने से बदलाव नहीं आएगा। हमने बुनियादी ढांचा सुधारा, लेकिन उसके साथ-साथ हमने शिक्षकों क ट्रेनिंग पर जोर दिया।
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : X/AAP
विस्तार
आप नेता मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को दावा किया कि आप सरकार के समय दिल्ली में शिक्षा में क्रांति आई थी। शिक्षा को लेकर ऑनलाइन चर्चा में उन्होंने कहा कि दिल्ली का शिक्षा मॉडल कोई सरकारी स्कीम नहीं है बल्कि लाखों परिवारों की उम्मीद है। शिक्षा एक साझा राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमें शुरू से ही समझ आ गया था कि सिर्फ इमारतें सुधारने से बदलाव नहीं आएगा। हमने बुनियादी ढांचा सुधारा, लेकिन उसके साथ-साथ हमने शिक्षकों क ट्रेनिंग पर जोर दिया। छात्रों में आत्मविश्वास जगाने के लिए हैप्पीनेस करिकुलम, बिजनेस ब्लास्टर्स जैसे नए कोर्स शुरू किए जिसके नतीजे भी निकले। आज भी भारत के लाखों बच्चे टूटी-फूटी शिक्षा व्यवस्था का शिकार हैं जबकि बदलाव मुमकिन है।
विज्ञापन