नूंह। शहर स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा कोर कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम के लिए रणनीति बनाई गई। जिलाध्यक्ष नरेंद्र पटेल ने बताया कि 10 और 11 सितंबर को नूंह जिले में दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यक्रम होगा। इसमें शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का नूंह में दो दिवसीय प्रवास रहेगा। इस दौरान सभी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के लिए जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सभी नौ मंडलों के प्रभारी, मोर्चों के प्रभारी तथा सभी मंडलों के पालक भी नियुक्त किए गए हैं। बैठक में जिला प्रभारी समय सिंह भाटी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र प्रताप आर्य, जाहिद चेयरमैन, डॉ. ओमबीर शर्मा, जिला महामंत्री शिवकुमार आर्य, दलबीर सिंह, जिला विस्तारक बलविंद्र सिंह जोगी मौजूद रहे।