फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Earthquake disturbed the rest of Sunday holiday

Noida News: संडे की छुट्टी के आराम में भूकंप ने डाला खलल

Mon, 16 Oct 2023 12:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 12:29 PM IST
विज्ञापन
Earthquake disturbed the rest of Sunday holiday
संडे की छुट्टी के आराम में भूकंप ने डाला खलल
विज्ञापन

- शाम को चार बजकर आठ मिनट पर हल्के झटके किए महसूस
- हरियाणा बना भूकंप का केंद्र, 3.1 रही तीव्रता

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में संडे को दोपहर के खाने के बाद लोग आराम कर ही रहे थे कि करीब शाम 4:08 बजे भूकंप के झटकों ने इसमें खलल डाल दिया। कुछ जगहों पर लोग सुरक्षा के लिए बिल्डिंग से बाहर भी निकल गए। हालांकि, भूकंप की तीव्रता बहुत कम होने की वजह से अधिकांश लोगों को इसके गुजरने के बाद ही सोशल मीडिया से पता चला।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के मुताबिक सुबह 9:06 बजे अफगानिस्तान में 6.4 तीव्रता का भूकंप रहा। इसके बाद लगातार तीन बार 9:26 बजे, 11:11 बजे और 11:40 बजे कम तीव्रता के भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा। शाम को भारत के हरियाणा स्थित फरीदाबाद 3.1 तीव्रता के भूकंप का केंद्र बना। यहां करीब 10 किमी गहराई में भूकंप की स्थिति बनने से हल्के झटके महसूस हुए। सेक्टर-75 निवासी सुमित का कहना है कि हल्का झटका महसूस हुआ। सोशल मीडिया पर जब जानकारी देखी तो पता चला कि भूकंप आया था। हालांकि तीव्रता बहुत कम होने से डर जैसी स्थिति नहीं बनी। कविता जमील और अतुल यादव ने भी बताया कि झटके नोएडा में महसूस हुए। उस समय वे घर पर ही थे।
विज्ञापन

इनसेट-
एक महीने में दूसरी बार भूकंप के झटके
अक्तूबर के महीने में यह दूसरी बार है जब एनसीआर के नोएडा, ग्रेटर नोएडा व अन्य इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। 15 अक्टूबर से पहले तीन अक्तूबर को भी भूकंप के झटके आए। इस दौरान अधिकांश लोग इमारतों से बाहर आ गए थे। इससे पहले 30 अप्रैल, 13 जून, 14 जून, 17 जुलाई को भी एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस हो चुके हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी कम तीव्रता के भूकंप नुकसानदेह नहीं होते। उनका कहना है कि हिमालय क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेट्स में घर्षण बने होने की वजह से अभी आने वाले दिनों में भी भूकंप की स्थिति अभी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed