फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-vehicle charging stations will be built in 53 places in Greno

ग्रेनो में 53 जगह बनेंगे ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

Sun, 05 Sep 2021 09:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:35 PM IST
विज्ञापन
E-vehicle charging stations will be built in 53 places in Greno
ग्रेटर नोएडा। शासन के निर्देश पर प्रदूषण कम करने और ईको फ्रेंडली वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन बनाने जा रहा है। 122वीं बोर्ड बैठक में शहर में 100 चार्जिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था, लेकिन पहले चरण में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए सर्वे कर 53 स्थानों को चिह्नित किया गया है। चार्जिंग स्टेशन के लिए शहर के सार्वजनिक स्थल और वाहनों चालकों की आसान पहुंच वाले स्थानों को चुना गया है। यहां चार्जिंग स्टेशन लगाने का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक पास किया जा सकता है।
विज्ञापन

शहर में इस समय लगभग 2000 इलेक्ट्रिक वाहन हैं, लेकिन भविष्य की जरूरतों और प्रदूषण कम करने के उद्देश्य से शासन के निर्देश यह कवायद की जा रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि यहां नए चार्जिंग स्टेशन बनने से वाहनों की संख्या एक साल में ही दस गुना तक हो सकती है। चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए एनर्जी एफीशिएंसी सर्विस लि. (ईईएसएल) कंपनी ऊर्जा मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेंचर के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन

सरकारी दफ्तर और बड़ी पार्किंग के नजदीक चुने स्थान
चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए ऐसे स्थानों को चुना गया है जहां वाहन बड़ी संख्या में आकर देर तक खड़े होते हों, ताकि चार्जिंग के दौरान चालकों को स्टेशन तक पहुंचने में परेशानी न हो और न ही उनका चार्जिंग में अधिक वक्त नष्ट हो। इसके लिए सरकारी दफ्तरों के निकट जैसे सूरजपुर कलेक्ट्रेट, पुलिस ऑफिस, जिला न्यायालय के निकट, कासना, नॉलेज पार्क, सूरजपुर औद्योगिक क्षेत्र, साइट-4, साइट-5, तुगलपुर, रामपुर ऐसे स्थानों को प्राथमिकता दी गई है। दफ्तरों और पार्किंग की अधिकतता के मद्देनजर सबसे पहले चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए कामर्शियल बेल्ट का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न अधिक जगह घेरेंगे न भुगतान में आएगी समस्या
प्राधिकरण के अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए अधिक स्पेस की आवश्यकता नहीं होगी। ये 50 मीटर से भी कम स्पेस में स्थापित होंगे। वहीं, आवश्यकता के हिसाब से इनमें एक से अधिक वाहन चार्जिंग करने के लिए नोजल दिए जाएंगे। भुगतान के लिए भी ई-वॉलेट से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उपभोक्ताओं को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed