{"_id":"60cde5defa0cab50b53015e8","slug":"e-rickshaw-thief-gang-busted-three-arrested-knife-bike-including-intoxicating-pills-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, नशीली गोलियां समेत चाकू-बाइक बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: ई-रिक्शा चोर गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार, नशीली गोलियां समेत चाकू-बाइक बरामद
Sat, 19 Jun 2021 06:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार
संवाद न्यूज एजेसी, दादरी
संवाद न्यूज एजेसी, दादरी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:11 PM IST
सार
पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नशीली गोलियां समेत, चाकू, मोटरसाइकिल और ई-रिक्शा बरामद हए हैं।
विज्ञापन
arrest
- फोटो : istock
विस्तार
जारचा रोड पर नगर बाइपास पुल के पास जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार को नशीला पेय पिलाकर वाहन लूटने वाले गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी मनीष कुमार, गाजियाबाद के सेवा नगर निवासी जुगराज उर्फ पप्पू, विजय नगर निवासी इकराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
आरोपियों के पास से एक ई-बाइक, बाइक, चाकू और नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी इससे पहले भी कई ई-रिक्शा लूटकर गाजियाबाद में कबाड़ी को बेच चुके हैं। आरोपियों ने कोट गांव के पास से ई-रिक्शा को लूटने का जुर्म कबूला है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि 6 जून को सिकंदराबाद से ई-रिक्शा चालक खुशी मोहम्मद से कोट गांव से टायर लाने के लिए किराये पर लाए थे। लुहारली टोल के पास से खुशी को नशीला कोल्ड ड्रिंक पिला दिया और ई-रिक्शा लूटकर भाग गए।
विज्ञापन