फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-pass is not necessary for people associated with industry and health services

नोएडा : उद्योग और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए ई-पास जरूरी नहीं

Thu, 06 May 2021 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 06 May 2021 01:10 AM IST
सार

  • बुधवार को इस संबंध में प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया
  • शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन ने भी सूचना जारी कर दी गई है

विज्ञापन
E-pass is not necessary for people associated with industry and health services
नोएडा... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योग जगत और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को लॉकडाउन के दौरान ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी। बुधवार को इस संबंध में प्रदेश सरकार ने नया आदेश जारी किया है। शासनादेश मिलने के बाद प्रशासन ने भी सूचना जारी कर दी है। अफसरों ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आवागमन के लिए ई-पास लेना होगा, लेकिन सरकार ने कुछ सेक्टरों के लिए छूट दी है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक आदेश जारी कर लॉकडाउन के दौरान ई-पास लेना जरूरी कर दिया था। इसमें चिकित्सा सेवा लेने के लिए भी ई-पास के लिए कहा गया था, लेकिन बुधवार को सरकार ने राहत दी है। प्रशासनिक अफसरों ने बताया कि औद्योगिक गतिविधियों, मेडिकल, आवश्यक सेवाओं व वस्तुओं की आपूर्ति और उनके परिवहन की भी छूट होगी।
विज्ञापन


मेडिकल व स्वास्थ्य और औद्योगिक इकाइयों में उपस्थित और उद्योगों के कार्य के संबंध में भी ई-पास लेना जरूरी नहीं होगा। ई-कॉमर्स ऑपरेशन, आपात चिकित्सा की स्थिति, दूरसंचार सेवाएं, डाक सेवा, प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और इंटरनेट सेवा से जुड़े लोगों को भी ई-पास लेने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed