फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   E-library rooms to be set up in 12 villages of Yamuna City

Noida News: यमुना सिटी के 12 गांवों में बनेंगे ई-लाइब्रेरी कक्ष

Sat, 28 Jun 2025 06:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
E-library rooms to be set up in 12 villages of Yamuna City
यमुना प्राधिकरण ने निकाली निविदा, कई सर्विस रोड का भी होगा निर्माण
विज्ञापन

-------------
32.33 लाख का खर्च आएगा हर कक्ष पर
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा।
यमुना सिटी के 12 गांवों में जल्द ही ई-लाइब्रेरी कक्षों का निर्माण होगा। इसके लिए यमुना प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। यहां कंप्यूटर और इंटरनेट सहित पुस्तकों की भी सुविधा मिलेगी। वहीं, सेक्टर-20 के 45 मीटर रोड के साथ कई ब्लॉक की सर्विस रोड का निर्माण होगा।
प्राधिकरण के अनुसार, चक बीरमपुर, भीकनपुर, आकलपुर, मिर्जापुर, रामपुर बांगर, आच्छेपुर, मयाना गांव और दनकौर के किसान आदर्श इंटर कॉलेज व बिहारी लाल इंटर कॉलेज में ई-लाइब्रेरी कक्षों का निर्माण होगा। हर कक्ष के निर्माण पर 32.33 लाख रुपये का खर्च आएगा। भुन्ना तगा, कल्लुपुरा, मकसूदपुर और मुरादगढ़ी गांव के दो पंचायत घरों की मरम्मत के बाद यहां भी ई-लाइब्रेरी बनेगी। मरम्मत पर 36 व 41 लाख रुपये खर्च होंगे। निविदा की प्रक्रिया जुलाई में पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। अफसरों ने बताया कि कुल 55 गांवों में ई-लाइब्रेरी बनाने की तैयारी है।
विज्ञापन

सात तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
यमुना प्राधिकरण सात तालाबों का सौंदर्यीकरण भी कराएगा। मकसूदपुर गांव के तालाब के सौंदर्यीकरण पर 9.41 लाख रुपये खर्च होंगे, जबकि जेवर बांगर के छह तालाबों के सौंदर्यीकरण पर 60.21 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-20 में 45 रोड की मरम्मत होगी
यमुना सिटी के सेक्टर-20 की 45 मीटर रोड की मरम्मत का काम होगा। साथ ही एम, ओ व क्यू ब्लॉक की सर्विस रोड का भी निर्माण होगा। जेवर से सेक्टर-20 को जोड़ने वाली सड़क की भी मरम्मत होगी। इसके लिए प्राधिकरण ने 4.76 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। सेक्टर-22डी स्थित एलआईजी और एमआईजी हाउस के प्रवेश द्वार का सौंदर्यीकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed