फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Due to rain, there were jams at many places, filled with water.

Noida News: बारिश से जगह-जगह लगा जाम, भरा पानी

Fri, 29 Aug 2025 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
Due to rain, there were jams at many places, filled with water.
दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर रेंगते नजर आए वाहन, सितंबर के पहले दिन भी हो सकती है तेज बारिश
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर में शुक्रवार को सुबह शहरवासियों की नींद खुलते ही लगातार बारिश के कारण लोगों को उमस से राहत मिली। सुबह शुरू हुई बारिश दिनभर रुक-रुककर कई स्थानों पर हुई। बारिश के कारण जगह-जगह जाम की समस्या पैदा हो गई और वाहन रेंगते नजर आए। वहीं, मौसम विभाग ने सितंबर के पहले दिन झमाझम बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार और रविवार को भी रुक-रुककर बादलों की गरज के साथ साथ तीन-चार बार हल्की बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों बाद दो डिग्री सेल्सियस तक रात का पारा लुढ़केगा तो वहीं दिन में एक डिग्री सेल्सियस की कमी देखी जा सकती है। हालांकि बीच-बीच में निकलने वाली धूप के कारण उमस से राहत नहीं मिलेगी।
विज्ञापन


कालिंदी कुंज बॉर्डर पर रेंगते रहे वाहन
शुक्रवार सुबह से हुई लगातार बारिश के कारण शहर में जलभराव हुआ, इससे कई स्थानों पर जाम की स्थिति बन गई। खास तौर पर कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सरिता विहार से आने-जाने वाली गाड़ियां रेंगती दिखीं। लगातार बारिश से सड़कों की खस्ता हालत ने जाम की समस्या और बढ़ा दी। इस दौरान सेक्टर 59, नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे, डीएनडी, महामाया के पास जाम जैसी स्थिति देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगह की बिजली आपूर्ति बाधित
शहर में लगातार बारिश के कारण कई स्थानों की बिजली गुल रही। इनमें सेक्टर-67 के बी ब्लॉक, सेक्टर-73, सेक्टर-44, सेक्टर-93, सेक्टर-108, फेस 2 समेत अन्य स्थानों पर कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रही। हालांकि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के अनुसार जिन मामलों की शिकायत मिली, उन्हें कुछ ही समय में हल कर बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
---------
आगे ऐसा रहेगा तापमान
दिन अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान

30 अगस्त 33° 27°
31 अगस्त 33° 27°
एक सितंबर 31° 25°
दो सितंबर 32° 26°
तीन सितंबर 33° 27°
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed