{"_id":"6762633a226fa52a0a0b74c9","slug":"due-to-heavy-fog-on-dadri-bypass-a-dozen-vehicles-collided-with-each-other-2024-12-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे में कुछ नजर नहीं आया: हाइवे पर आपस में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, कई लोग हुए घायल; यहां देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे में कुछ नजर नहीं आया: हाइवे पर आपस में टकराईं आधा दर्जन गाड़ियां, कई लोग हुए घायल; यहां देखें वीडियो
Wed, 18 Dec 2024 11:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:23 AM IST
सार
ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ है। दादरी बाईपास पर ने कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
घने कोहरे के कारण हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली दादरी क्षेत्र नगर बाईपास पर घने कोहरे के चलते करीब आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकराई। जिससे गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवारों को मामूली चोट लगी है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ियों को सड़क के किनारे कराया। कम विजिबिलिटी की वजह से वाहनों की टक्कर हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोतवाली दादरी क्षेत्र के नगर बाईपास पर कोहरे की धुंध के चलते कैंटर गाड़ी चालक के ब्रेक लगाने पर आधा दर्जन गाड़ी आपस में भिड़ने पर क्षतिग्रस्त हो गई। कई लोग मामूली चोट लगने पर घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच गाड़ियों को सड़क के किनारे कर वाहनों को निकलवाया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई। जिस वजह से ये हादसा हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना दादरी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
कस्बा चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार को सुबह के समय अधिक कोहरे के चलते नगर बाईपास पर बुलंदशहर की तरफ जाते हुए कैंटर गाड़ी चल रही थी। अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रही पिकअप गाड़ी के चालक बली चंद ने भी ब्रेक लगाए। पीछे से 5 से 6 गाड़ी आपस में भिड़ गई। जिसमें किशन वती, बली चंद समेत कई लोगों को मामूली चोट लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को हटवाकर वाहनों को सुचारू रूप से चलवाया गया।
Trending Videos
कोहरे के चलते अमरोहा में भी हादसा
हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मंगलवार सुबह घने कोहरे में स्कूल बस और कार में टक्कर हो गई। इस बीच एक यूनिवर्सिटी बस व कार भी इनसे टकरा गई। हादसे में स्कूल बस चालक, बस में सवार चार बच्चे और कार सवार एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। चंदौसी निवासी कार सवार मेरठ दवा लेने जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बस के चालक अकरम और कार सवारों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर, हादसे के दौरान मार्ग पर जाम लग गया। करीब 20 मिनट वाहन चालक जाम में फंसे रहे।
मंगलवार सुबह सिहाली जागीर स्थित लिटिल चिल्ड्रन एकेडमी की बस बच्चों को लेने आगापुर जा रही थी। बस में पहले से ही 17 बच्चे सवार थे। हसनपुर-गजरौला मार्ग पर मनौटा पुल के पास कोहरे के कारण सामने से आ रही कार और स्कूल बस में टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार मछरई निवासी बच्चे रिफा, अलीशा, आरान और सुभान और बस चालक अकरम घायल हो गए। बस भी क्षतिग्रस्त हो गई। उधर, संभल के चंदौसी निवासी कार सवार अमरजीत सिंह सिरोही, उनकी पत्नी निधि और मां क्रांति भी घायल हो गए। अमरजीत सैन्य कर्मी हैं और वह परिवार के साथ दवा लेने मेरठ जा रहे थे

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन