{"_id":"64bfd7d0c5df4f563100e906","slug":"du-possible-merit-list-will-be-released-on-july-29-before-the-final-list-noida-news-c-340-1-del1011-20001-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू : फाइनल सूची से पहले 29 जुलाई को संभावित मेरिट लिस्ट जारी होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू : फाइनल सूची से पहले 29 जुलाई को संभावित मेरिट लिस्ट जारी होगी
विज्ञापन
-आज समाप्त होगी स्नातक में दाखिले के लिए आवेदन व कॉलेज-कोर्स चयन की दौड़
-संभावित मेरिट लिस्ट के माध्यम से छात्रों को डैश बोर्ड पर एक रैंक मिलेगी
-इससे छात्रों को कॉलेज व कोर्स में दाखिले की संभावना का पता चलेगा
-रैंक पता चलने के बाद छात्र अपनी प्राथमिकताओं में कर सकेंगे बदलाव
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए बीते 14 जून से जारी आवेदन की रेस आज (बुधवार शाम पांच बजे) थम जाएगी। इसके साथ ही कॉलेज व कोर्स चयन करने की प्रक्रिया भी समाप्त हो जाएगी। इस प्रक्रिया के समाप्त होने के बाद अब कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएस) के तहत दाखिले की संभावना की जानकारी देने के लिए 29 जुलाई को शाम पांच बजे सिमुलेटेड सूची जारी जाएगी।
इस सूची के तहत छात्र को उसके डैश बोर्ड पर एक रैंक दिया जाएगा। इससे छात्र को अपनी दाखिले की संभावना का पता चलेगा। यह रैंक छात्र के सीट आवंटन की वारंटी नहीं है। इसके आधार पर छात्र अपनी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकताओं में बदलाव कर सकेंगे। इसके बाद पहली फाइनल सूची 01 अगस्त को जारी की जाएगी। सिमुलेटेड लिस्ट से उन्हें इस बात का अंदाजा हो जाएगा कि उन्हें कहां दाखिला मिल सकता है। जब उन्हें आइडिया हो जाएगा तब उन्हें अपनी कॉलेज व कोर्स की प्राथमिकता में बदलाव के लिए 29 जुलाई व 30 जुलाई रात 11 बजकर 59 मिनट तक का दो दिन का समय दिया जाएगा।
-- -- -- -- -- --
एक दिन बाद निकलेगी अंतिम मेरिट लिस्ट
छात्र के बदलाव करने के एक दिन बाद ही ही अंतिम मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी। संभावित मेरिट लिस्ट में यह पक्का नहीं होगा कि छात्र को सीट आवंटित हो जाएगी। इस लिस्ट से उन्हें केवल अपनी दाखिले की संभावना का ही पता चलेगा। इस संभावित सूची से पहले सीएसएएस पोर्टल पर छात्रों की ओर से भरी गई प्राथमिकताएं 27 जुलाई शाम पांच बजे ऑटो लॉक हो जाएंगी। मालूम हो कि बीते जून से जारी आवेदन प्रक्रिया के तहत मंगलवार शाम तक तीन लाख से अधिक पंजीकरण, इनमें से करीब 2.50 लाख छात्रों ने अपने आवेदन फॉर्म को जमा करा दिया।