{"_id":"5db4943e8ebc3e93cd66ce72","slug":"dtc-bus-driver-demand-inappropriate-fare-passenger-revolts-noida-news-noi4696407165","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीसी बस में ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीसी बस में ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीटीसी बस में ज्यादा किराया मांगने पर यात्रियों ने किया हंगामा
नोएडा। भीड़ को देखकर डीटीसी बस चालक-परिचालक तय किराये से ज्यादा पैसे वसूलने लगे। एक छात्रा ने इसका विरोध किया तो अन्य सवारी भी खिलाफ हो गई। आरोप है कि शराब के नशे में धुत चालक बस छोड़कर भाग गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने परिचालक को हिरासत में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक दिल्ली के आनंद विहार जा रही डीटीसी बस (ग्रीन) में शनिवार दोपहर को कुछ यात्री चढ़े थे। बसें कम होने के कारण डीटीसी के परिचालक ने किराया अधिक लेते हुए 100 रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। कुछ यात्रियों ने मजबूरी में 100 रुपये भी दे दिए। मगर दिल्ली निवासी एक छात्रा हिना ने इसका विरोध किया। आरोप है कि चालक नशे में था और पीड़िता ने जब पुलिस को कॉल कर दी तो बस को सेक्टर-12-22 पर खड़ी करके भाग गया।
जबकि परिचालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसके बाद सभी यात्री दूसरी बस में सवार होकर दिल्ली के लिए गए। थानाध्यक्ष रामफल सिंह का कहना है कि अभी किसी की ओर से लिखित में शिकायत नहीं दी है। परिचालक को डीटीसी अफसरों के सुपुर्द कर दिया है। लिखित शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।