{"_id":"6997229fcc5cf32e3603c4ef","slug":"dsgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88185-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल में खेल: थाली तक पहुंचने से पहले पकड़ा गया 393 लीटर राइस ब्रान ऑयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल में खेल: थाली तक पहुंचने से पहले पकड़ा गया 393 लीटर राइस ब्रान ऑयल
विज्ञापन
मिलावट के शक पर 393 लीटर राइस ब्रान कुकिंग ऑयल सीज
- खाद्य विभाग की टीम ने चलाया होली के त्योहार को लेकर चलाया अभियान, 4 नमूने जांच को भेजे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग ने होली के त्योहार को लेकर जांच अभियान शुरू किया है। पहले ही दिन विभाग ने 313 लीटर राइस ब्रान कुकिंग ऑयल को सीज किया है। इसमें मिलावट की आशंका है। वहीं एक जगह 10 किग्रा दूषित रसगुल्ला को नष्ट कराया है। टीम ने अलग-अलग जगह से कुल 4 खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, रविन्द्र नाथ वर्मा और विजय बहादुर पटेल की टीम ने एच्छर गांव की मार्केट में श्याम ट्रेडर्स के यहां जांच की। जांच के दौरान दुकान में हरि दर्शन ब्रांड रिफाइंड राइस ब्रान कुकिंग ऑयल मिला। जो 15 लीटर क्षमता के 21 टिनों में भरा हुआ था। सभी टिनों का फिर से उपयोग किया गया है। जबकि नियमों के तहत ऐसा नहीं कर सकते है। इसमें मिलावट की आशंका होती है। आशंका पर टिनों में भरा 313 लीटर कुकिंग ऑयल को सीज कर दिया गया है। एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। इसी दुकान पर गोपी ब्रांड का रिफाइंड राइस ब्रान की 84 बोतलें मिली। जो एक-एक लीटर की थी। इन पर बैच नंबर स्पष्ट नहीं था। इस कारण इनको भी सीज कर दिया गया है। इसका भी एक नमूना लिया गया है। यहां के बाद इस टीम ने सेक्टर अल्फा-2 स्थित आइथम गैलेरिया के पिंटू रेस्टोरेंट से पनीर का एक नमूना लिया है। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ओपी सिंह और एसके पांडेय की टीम ने सेक्टर 44 स्थित चौधरी फूड प्लाजा के यहां जांच की। जांच में 10 किग्रा रसगुल्ला दूषित निकाला। एक नमूना लेने के बाद बाकी को नष्ट करा दिया गया है।