{"_id":"69ad752e5e38b47c0c0be9d5","slug":"dsgfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-89505-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से बुलाकर युवक पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: इंस्टाग्राम की फर्जी आईडी से बुलाकर युवक पर किया हमला
विज्ञापन
- शारदा अस्पताल के पास लाठी-डंडों से मारपीट का आरोप
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए बुलाकर एक युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित के पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सलारपुर खादर निवासी रामधन भाटी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा सौरभ भाटी के पास 7 मार्च 2026 को एक अज्ञात इंस्टाग्राम आईडी से कॉल और मैसेज आया। उस आईडी पर उसके एक दोस्त की फोटो लगी हुई थी, जिससे सौरभ को शक नहीं हुआ। कॉल करने वाले ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित शारदा अस्पताल के पास मिलने के लिए बुलाया। सौरभ जैसे ही तय स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि नकुल नागर पुत्र अजयपाल अमीन, ऋतिक नागर पुत्र अजयपाल अमीन, दीपक नागर व नेहुल नागर पुत्रगण प्रेम सिंह नागर तथा गौरव प्रजापति उर्फ गौरव टाइगर समेत पांच-सात अन्य लोगों ने सौरभ के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद घायल युवक को परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहीं कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।