फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dsfg

Noida News: किसान नेताओं की कथित अवैध नजरबंदी के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
dsfg
फोटो
विज्ञापन


किसान नेताओं की कथित अवैध नजरबंदी के विरोध में प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विभिन्न किसान संगठनों ने किसान नेताओं की नजरबंदी के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी नाराजगी जताई।


प्रदर्शन में किसान संघर्ष मोर्चा के नेता सुखबीर खलीफा, किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा, सीटू के जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा तथा जिला महासचिव राम स्वारथ की कथित नजरबंदी का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। साथ ही यमुना प्राधिकरण के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन



किसान सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने कहा कि देश में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना किसी अपराध या कानूनी प्रक्रिया के पुलिस द्वारा नजरबंदी करना पूरी तरह असंवैधानिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि किसानों को लगातार झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री द्वारा 23 नवंबर को किसानों के 10 प्रतिशत प्लॉट, नए कानूनों के लागू करने और आबादी निस्तारण जैसे मुद्दों पर वार्ता का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ। इस दौरान किसान संगठनों के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर संयुक्त पुलिस आयुक्त अजय कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed