{"_id":"5e557cf18ebc3ef3f93118be","slug":"drugs-supply-was-on-phone-from-greno-to-delhi-grnoida-news-noi4945757194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर ग्रेनो से दिल्ली तक चल रहा था नशे का गोरखधंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर ग्रेनो से दिल्ली तक चल रहा था नशे का गोरखधंधा
विज्ञापन
फोन पर ग्रेनो से दिल्ली तक चल रहा था नशे का कारोबार
ग्रेटर नोएडा। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को दो महिलाओं और ग्रेटर नोएडा में रहने वाले विदेशी युवक को पकड़कर 60 करोड़ की हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़ किया था। ग्रेटर नोएडा से पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कई राज उगले हैं। आरोपी के अलावा कई लोग नशे के कारोबार में लिप्त हैं। अब, एनसीबी की टीम इनकी तलाश में जुट गई है। आरोपी ने बताया कि फोन कॉल के जरिए ग्रेटर नोएडा से दिल्ली तक कारोबार चल रहा था। खरीदार कॉल कर उनके घर तक पहुंचते थे और नशे की खेप या पुड़िया लेकर चले जाते थे।
एजुकेशन हब के रूप में पहचान बना चुके ग्रेटर नोएडा में नशीले पदार्थों के तस्करों की नजर हमेशा से गढ़ी रही है। एनसीबी के खुलासे में भी इस बार ग्रेटर नोएडा का नाम सामने आया है। यहां रहने वाले विदेशी हेरोइन की तस्करी दिल्ली तक करते थे। टीम द्वारा पकड़ा गया आइवरी कोस्ट का आरोपी नागरिक सिब्रिनाल सोटो शहर के ओमीक्रान-1 सेक्टर में किराये पर रह रहा था। आरोपी एक साल से नशे के कारोबार में लिप्त था। उसके अन्य साथी भी इसमें शामिल थे। अन्य आरोपियों के संबंध में जानकारी मिलने पर एनसीबी की टीम तलाश में जुट गई है। एनसीबी अधिकारी के मुताबिक, इस आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता कि आरोपी छात्रों को भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर रहे हों। इसके चलते टीम नशे के नेटवर्क को तोड़ने के प्रयास में जुट गई है।
कारोबार में प्रयुक्त 20 सूटकेस बरामद
एनसीबी की टीम ने सेक्टर ओमीक्रान-1 में आरोपी के घर पर तलाशी में 20 सूटकेस बरामद किए हैं। इनमें विशेष पॉकेट बनाई गई थीं। इसमें लगभग चार से पांच किलो तक हेरोइन आ सकती है। आशंका है कि आरोपी 80 किलो से अधिक हेरोइन यहां खपा चुके थे। आरोपी ने एनसीबी को यह भी बताया कि इससे पहले दिसंबर 2019 में नशे की खेप उस तक पहुंची थी।
विज्ञापन
ग्रेनो से पकड़े गए विदेशी नागरिक से वीजा नहीं मिला है। उसके संबंध में एफआरओ से रिपोर्ट मांगी है। उसके अन्य साथी भी कारोबार में लिप्त थे। उनकी तलाश जारी है, जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
- केपीएस मल्होत्रा, जोनल निदेशक एनसीबी