फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drug smuggler arrested

Noida News: नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

Mon, 19 Jan 2026 12:40 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Drug smuggler arrested
पलवल। एंटी नारकोटिक्स सेल ने 1.155 किलोग्राम गांजा सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव कलूआका निवासी लक्ष्मण के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना मुंडकटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन



एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक विश्व गौरव ने बताया कि 16 जनवरी को एएसआई सिराजूदीन के नेतृत्व में पुलिस टीम मुंडकटी थाना क्षेत्र में गश्त और नशा रोकथाम अभियान पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि लक्ष्मण अपनी वैगनआर कार में गांजा लेकर पलवल की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई और करीब 10-15 मिनट बाद संदिग्ध वाहन को रोक लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी ने स्वयं कार की कंडक्टर सीट के नीचे से बैग निकालकर दिया, जिसमें गांजा पत्ती मिली। बरामद गांजा का वजन 1 किलो 155 ग्राम पाया गया। पुलिस ने गांजा और वाहन को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed