{"_id":"641c5e33b53d3e67c4021d94","slug":"driving-a-cab-dangerously-dropped-the-girl-on-the-road-noida-news-c-340-1-del1011-8872-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: खतरनाक ढंग से कैब चलाकर युवती को सड़क पर गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: खतरनाक ढंग से कैब चलाकर युवती को सड़क पर गिराया
विज्ञापन
लोकेशन बदले जाने से था नाराज, पर्स, मोबाइल और अन्य दस्तावेज लेकर भागा
सड़क पर गिरने से युवती गंभीर रूप से घायल, पुलिस कैब चालक की तलाश में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कैब में बैठकर लोकेशन बदलने का खामियाजा एक युवती को भुगतना पड़ा। नाराज चालक कैब को खतरनाक ढंग से चलाने लगा। सिविल लाइंस इलाके में कार को तेज गति से आड़ी-तिरछी चलाने पर दरवाजा खुल गया और युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद बावजूद चालक ने कार नहीं रोकी और फरार हो गया। आरोपी युवती का मोबाइल फोन और पर्स भी ले गया। पर्स में 20 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज थे। राहगीर ने युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर चोरी, लापरवाही से वाहन चलाने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 22 साल की युवती दिलशाद गार्डन इलाके में रहती है। वह दूरस्थ शिक्षा से एमबीए की पढ़ाई कर रही है। युवती का आरोप है कि बुधवार को वह दोस्तों के साथ मजनू का टीला स्थित कोरियन रेस्तरां में लंच करने गई थी। यहां से निकलने के बाद वह मौसी की बेटी के घर जाना चाहती थी। इसके लिए उसने उबर कैब बुक की। कुछ दूर चलने के बाद उसने दिलशाद गार्डन स्थित घर जाने के लिए एप पर लोकेशन बदलकर चालक को भी इसकी जानकारी दे दी। इतना सुनते ही चालक भड़क गया और कैब को खतरनाक तरीके से चलाने लगा। शाम करीब साढ़े चार बजे विधानसभा पोस्ट आफिस के पास एक कट पर चालक ने तेज रफ्तार से कैब को मोड़ा। इससे दरवाजा खुल गया और पीड़िता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। कैब में पीड़िता का मोबाइल व पर्स था। पर्स में कालेज का पहचान पत्र, आधार कार्ड, डेबिड कार्ड व 20 हजार रुपये आदि थे। पीड़िता को घायल देखकर एक राहगीर ने उसे सिविल लाइन स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। वहां से सूचना मिलने के बाद परिवार वाले पहुंच गए और उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया।