फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drivers and conductors receive additional incentives for the increased number of trips made

Noida News: बढ़ाए जाएंगे बसों के फेरे, चालक-परिचालकों को मिलेगा अतिरिक्त प्रोत्साहन

Sat, 22 Aug 2026 06:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 06:25 PM IST
विज्ञापन
Drivers and conductors receive additional incentives for the increased number of trips made
24 घंटे मिलेगी रक्षा बंधन पर रोडवेज की बस सुविधा, बढ़ाए जाएंगे फेरे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रक्षा बंधन के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अधिक सवारियों वाले रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जिन मार्गों पर यात्रियों की संख्या कम रहेगी, वहां बसों की संख्या कम कर उन्हें अधिक भीड़ वाले रूटों पर लगाया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को तीन दिन तक निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। त्योहार के दौरान चालक और परिचालकों की छुट्टियों पर भी रोक रहेगी। उनके लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है।
ग्रेटर नोएडा डिपो से 17 रूटों पर 117 बसों का संचालन होता है। रक्षा बंधन के दौरान इन बसों का नियमित रूप से संचालन किया जाएगा। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर 24 घंटे बसों का संचालन किया जाएगा, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की ओर से रक्षा बंधन पर महिलाओं के लिए 27 अगस्त की सुबह छह बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा सभी बसों में उपलब्ध रहेगी। वहीं, यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 26 से 31 अगस्त तक छह दिनों के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों के अतिरिक्त फेरे लगाने के लिए चालक और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। इसके तहत लगातार छह दिन ड्यूटी करने और 1,800 किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने वाले चालक और परिचालकों को 1,200 रुपये की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। त्योहार के दौरान सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं, जिससे बसों का संचालन प्रभावित न हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed