फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drinking water supply is disrupted in the village, villagers are troubled

गांव में बाधित है पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण परेशान

Sun, 28 Mar 2021 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Drinking water supply is disrupted in the village, villagers are troubled
नगीना। गांव नाई नंगला में कई सालों से पानी की आपूर्ति नहीं की जा रही है। जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे में ग्रामीणों ने संबंधित विभाग को कोई बार अवगत कराया है लेकिन ग्रामीणों की इस समस्या का कोई समाधान नहीं कराया जा रहा है। जिससे ग्रामीणों में संबंधित विभाग के प्रति भारी रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मकसूद, इरशाद, मुकीम, साबिर व वसीम ने बताया कि गांव में पानी की आपूर्ति खानपुर घाटी में बने चैंबर से की जाती है, लेकिन कई सालों से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इसकी वजह से लोग काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उनके यहां पर जमीन में खारा पानी होने की वजह से गांव के लोग विभाग के द्वारा बिछाई गई पाइपलाइन के पानी पर ही निर्भर हैं। काफी लोग तो टैंकर मंगाकर अपना कार्य कर लेते हैं, लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को दूरदराज के गांवों में जाना पड़ता है। प्रशासन से मांग की गई है कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए।
विज्ञापन

वर्जन-
इस बारे में जानकारी लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। विभाग जन समस्याओं को लेकर विभाग गंभीरता से कार्य कर रहा है। - जगदीश, एसई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed