{"_id":"62618fb8ad37fb2d5f19b7bb","slug":"drinking-water-shortage-in-district-secretariat-employees-drinking-water-after-buying-mewat-news-noi6442353159","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला सचिवालय में पेयजल की किल्लत, खरीदकर पानी पी रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला सचिवालय में पेयजल की किल्लत, खरीदकर पानी पी रहे कर्मचारी
विज्ञापन
जिला सचिवालय में बंद पड़ा वाटर कूलर।
- फोटो : Mewat
नूंह। जिला सचिवालय में होने वाली बैठकों में उपायुक्त संबंधित अधिकारियों को पेयजल की समस्या के समाधान के लिए दिशा-निर्देश दे रहे हैं, लेकिन सचिवालय स्थित सरकारी दफ्तरों में पानी की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं है। आलम यह है कि उपायुक्त कार्यालय से लेकर अन्य दफ्तरों में पानी का अभाव है। यहां पर लगे अधिकतर वाटर कूलर खराब पड़े हैं, जिससे विभागीय अफसरों से लेकर कर्मियों को पानी की बोतल लेकर घर से आना पड़ता है या फिर खरीदकर पानी पीने को मजबूर हैं। इन दफ्तरों में दूरदराज से आने वाले फरियादियों और जरूरतमंदों को भी गला तर करने के लिए पानी नसीब नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को कुछ दफ्तरों की पड़ताल के दौरान पानी की समस्या से सभी परेशान दिखे।
अपनी ही समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे अधिकारी
लोगों ने कहा कि बीते कई दिनों से जिला सचिवालय में पानी का संकट बना हुआ है। यहां पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम के अलावा अन्य आला अधिकारी बैठ रहे हैं। ऐसे में लोगों का कहना है कि जब अधिकारी अपनी ही समस्या का समाधान नहीं करा सकते तो जिले की समस्याओं का कैसे समाधान कराएंगे।
साथ में पानी की बोतल लेकर आ रहे लोग
जिला सचिवालय पहुंचे सुखबीर, देवेंद्र, इमरान, तौफिक और रविंद्र ने बताया कि यहां पर जिला पंचायत, जिला शिक्षा अधिकारी के अलावा पुलिस महकमे में तैनात स्टाफ हर दिन पहुंचते हैं। परिसर में रखा वाटर कूलर अर्से से खराब पड़ा है। नतीजतन यहां आने वालों को पानी की बोतल साथ लेकर आना पड़ती है। पेयजल समस्या से विभागीय कर्मचारी कई दिनों से जूझ रहे हैं। इससे पूर्व कई बार सचिवालय में पेयजल का अभाव रहा है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे फरियादी
जिला सचिवालय के सभागार में अफसर और कर्मचारी पूरे जिले की पेयजल समस्या के लिए कार्य योजना तैयार करते हैं, पर उनके लिए पेयजल के लिए कोई भी कार्य योजना नहीं बन रही है। यहां पर लगा वाटर कूलर के खराब होने से उनको बोतल बंद पानी पीना पड़ रहा है। वहीं, यहां आने वाले फरियादियों को भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस ओर आला अफसर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गंदगी के कारण शौचालय में जाना दूभर
कार्यालयों में कई दिनों से पानी नहीं पहुंच रहा है। इसी कारण शौचालय आदि में जाने वालों को काफी मुसीबत उठानी पड़ रही है। पानी नहीं होने से शौचालयों से बदबू आ रही है। जिला सचिवालय में आने वाले सफाई कर्मचारी पानी के अभाव में बिना सफाई करें ही लौट रहे हैं।
आफसर कॉलोनी में भी नहीं आ रहा पानी
जिला सचिवालय के अलावा पास में बनी अधिकारी कॉलोनी में भी पानी की समस्या बनी हुई है। इसी कारण यहां पर रहने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई दिनों से बनी इस समस्या के समाधान के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं।