फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   DRDO scientist trapped in honeytrap kidnapped

हनीट्रैप में फंसा डीआरडीओ के वैज्ञानिक को किया अगवा

Mon, 28 Sep 2020 01:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
DRDO scientist trapped in honeytrap kidnapped
हनीट्रैप में फंसा डीआरडीओ के वैज्ञानिक को किया अगवा
विज्ञापन

नोएडा। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में तैनात एक वैज्ञानिक को बदमाशों ने हनीट्रैप में फंसा लिया। शनिवार शाम मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को होटल में ले जाकर बंधक बना अगवा कर लिया। बदमाशों ने वैज्ञानिक की पत्नी से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं। शाम को पुलिस ने वैज्ञानिक को छुड़ाते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस घटना में शामिल अन्य बदमाशों का पता लगा रही है।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-77 में रहने वाले डीआरडीओ के जूनियर साइंटिस्ट ने कुछ दिन पहले इंटरनेट पर मसाज के बारे में सर्च किया था। वहां एक वेबसाइट से उन्हें नंबर मिला। उस नंबर पर एक महिला से उनकी चैटिंग हुई। महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को हनीट्रैप में फंसा लिया। शनिवार शाम महिला ने एक युवक को कार से उनकी सोसाइटी के पास भेजा। वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में बैठकर वहां से निकल गए। युवक उन्हें एक होटल में ले गया जहां एक महिला समेत तीन चार लोग पहले से मौजूद थे। वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर अगवा कर लिया। रात में बदमाशों ने वैज्ञानिक की पत्नी को फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी। रविवार सुबह मामले की सूचना पुलिस को मिली तो कमिश्नरेट में हड़कंप मच गया। पुलिस की कई टीमें वैज्ञानिक की तलाश में जुट गईं। रविवार शाम पुलिस की टीम ने वैज्ञानिक को सकुशल मुक्त करा लिया। एक महिला समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

अगवा वैज्ञानिक को सकुशल मुक्त करा लिया गया है। एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लव कुमार, अपर पुलिस आयुक्त, कानून व्यवस्था
कमिश्नर कर रहे थे निगरानी
मामले की जानकारी मिलते ही 6 टीमों को जांच में लगाया गया था। कमिश्नर आलोक सिंह खुद जांच की निगरानी करते हुए अधिकारियों से पल-पल की स्थिति का जायजा लेकर दिशा-निर्देश दे रहे थे। मुखबिर से मिली जानकारियों और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के बाद शाम को वैज्ञानिक को मुक्त करा लिया गया। पुलिस की टीमें अब भी मामले में जांच कर रही हैं। इस मामले में कई और लोग शामिल हो सकते हैं, उनका पता लगाया जा रहा है।

मामले को छिपाने में लगी रही पुलिस
वैज्ञानिक के अपहरण और फिरौती की मांग की सूचना से पुलिस अधिकारियों के पसीने छूटने लगे थे। हाल यह रहा कि पुलिस की टीम एक तरफ तो जांच में जुटी थी वहीं अधिकारियों ने दिनभर मामले को मीडिया से छुपाने का भरपूर प्रयास किया। थानेदार से लेकर डीसीपी स्तर के अधिकारी चुप्पी साधे रहे। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर अधिकारियों ने देर रात चुप्पी तोड़ी और इस घटना के बारे में जानकारी दी।
हनी ट्रैप की पहले भी हुई हैं घटनाएं
सितंबर 2020 : कारोबारी को हनीट्रैप में फंसाकर लूट के मामले में सोनू पंजाबन के भाई समेत दो गिरफ्तार।
फरवरी 2020 : अश्लील वीडियो बनाकर हनी ट्रैप में फंसाने वाली 2 महिलाओं समेत तीन आरोपियों को कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जून 2019 : चौकी प्रभारी के संरक्षण में चल रहे हनी ट्रैप नेटवर्क का खुलासा, पुलिसकर्मी समेत अन्य आरोपी गिरफ्तार।
अप्रैल 2019 : व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क कर हनी ट्रैप में फंसाने वाले पीएसी सिपाही समेत 4 आरोपी कोतवाली दादरी क्षेत्र से गिरफ्तार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed