फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Draw on 17 for panchayat election

पिनगवां, पुन्हाना की 88 पंचायतों के लिए ड्रॉ 17 को

Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Draw on 17 for panchayat election
पुन्हाना। हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन एक्ट के तहत पिनगवां-पुन्हाना की 88 पंचायतों के लिए ड्रॉ एसडीएम वैशाली शर्मा की उपस्थिति में 17 जुलाई को निकाला जाएगा। उपमंडल अधिकारी वैशाली शर्मा ने बताया कि पुन्हाना में कुल 47 और पिनगवां में 41 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायती राज निर्वाचन नियमावली के अनुसार खंड पुन्हाना व पिनगंवा की सभी ग्राम पंचायतों में सरपंचों, पंचों के चुनाव के लिए अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए एसडीएम कार्यालय पुन्हाना में 17 जुलाई को सुबह 11 बजे और दो बजे पुन्हाना खंड की पंचायतों के लिए ड्रॉ ऑफ लॉट निकाला जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पिनगवां खंड के 41 ग्राम पंचायतों में से 9 पंचायतें एससी के लिए आरक्षित की जाएंगी। 11 सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित होगी। पुन्हाना में कुल 47 पंचायतें हैं जिनमें से 10 पंचायतें एससी के लिए रिजर्व होगी। सरपंचों के आरक्षण के अलावा गांव के पंचों के लिए भी वार्ड आरक्षित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed