फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Drains are not being cleaned, condition of parks is bad

Noida News: नालियों की नहीं हो रही सफाई, पार्कों की हालत खराब

Thu, 21 Aug 2025 06:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:03 PM IST
विज्ञापन
Drains are not being cleaned, condition of parks is bad
- सेक्टर अल्फा-1 निवासी बोले अधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा-1 में नालियों की सफाई नहीं हो रही। इससे बारिश में सेक्टर तालाब बन जाता है। सेक्टर के हर ब्लॉक में गंदगी पसरी है। यह कहना है कि सेक्टर के निवासियों को ।
बृहस्पतिवार को आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने कहा कि सेक्टर में बरसात से पहले सीवर लाइन और बरसाती नाले की सफाई नहीं कराई गई। पार्कों का रख-रखाव भी ठीक से नहीं हो रहा। मामले में कई बार प्राधिकरण के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन समाधान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हाल ही में सेक्टर में कूड़े वालों की संख्या अचानक बढ़ गई है। वह घरों की रेकी करने लगे है। पुलिस की गश्त नहीं होने से वारदात की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

निवासियों ने कहा कि सेक्टर के पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए कोई सुविधा नहीं है। झूले गायब हो गए हैं। ग्रीन बेल्ट में गंदगी है। पार्कों में घास नहीं काटे जा रहे । सामुदायिक भवन में भी सफाई ही नहीं होती। हर मामले में प्राधिकरण की ओर से लगातार अनदेखी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट





सेक्टर में पुलिस गश्त बढ़ानी चाहिए जिससे अपराध पर लगाम लगाई जा सके। - ज्योति सिंह

प्राधिकरण के अधिकारियों से कई समस्याओं के बारे में बताया गया,लेकिन सुनवाई नहीं हुई। - उर्मिला



सेक्टर में सफाई नहीं हो रही है, जिससे हर तरफ गंदगी बनी रहती है।- निशा भारद्वाज

पार्कों में घास की कटाई नहीं की गई है। कूड़े का ढेर लगा रहता है। - एलजी गुप्ता



नालियों की सफाई नहीं होने से बारिश में सेक्टर के हर ब्लॉक में पानी भर जाता है। - शेर सिंह भाटी

सामुदायिक भवन में हर तरफ गंदगी है। कार्यक्रम करना मुश्किल हो गया है। - मृत्युंजय शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed