फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Doubling work of Savitri Cinema flyover will start soon

Noida News: जल्द शुरू होगा सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के दोहरीकरण का काम

Sat, 05 Apr 2025 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Doubling work of Savitri Cinema flyover will start soon
पीडब्ल्यूडी की परियोजना के लिए दिल्ली सरकार से बजट, हजारों लोगों को होगा फायदा
विज्ञापन

आउटर रिंग रोड पर मौजूदा फ्लाइओवर के समानांतर एक दूसरा फ्लाइओवर बनाने का प्रस्ताव

---------------
250 कराेड़ आएगा खर्च
02 साल में काम होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के आउटर रिंग रोड को जाम मुक्त बनाने के लिए सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर के दोहरीकरण का काम जल्द शुरू होगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने परियोजना का खाका तैयार कर लिया है। विभाग ने व्यय वित्त समिति (ईएफसी) के पास परियोजना को मंजूरी देने के लिए फाइल पिछले साल भेजी थी। सरकार ने बजट मंजूर कर दिया है। ऐसे में अब इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। परियोजना के धरातल पर उतरने से रोजाना लाखों वाहन चालकों को जाम से निजात मिलेगी।



सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर वर्ष 2001 में सिंगल कैरिजवे बना था। मौजूदा स्थिति में नेहरु प्लेस से आईजीआई एयरपोर्ट तक जाने वाले चालक इस फ्लाईओवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आईजीआई की तरफ से आने वाले वाहनों को यहां पर फ्लाईओवर की सुविधा नहीं मिल पाती है। अधिकारियों ने बताया कि द्वारका और एयरपोर्ट से नेहरू प्लेस, गोंविदपुरी, आंबेडकर नगर व महरौली की ओर आने वाले यातायात यहां आकर जाम में फंस जाते है। ऐसे में वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। दूसरी ओर फ्लाईओवर जहां मौजूद है, वहां सड़क की चौड़ाई भी काफी कम है। इससे बॉटल नैक बन जाती है और कई किलोमीटर लंबे जाम में लोग फंस जाते हैं। प्रस्तावित फ्लाइओवर सावित्री सिनेमा जंक्शन से शुरू होकर चिराग दिल्ली और साउथ एक्सटेंशन की ओर जाने वाले मार्ग को जोड़ेगा। यह फ्लाइओवर मौजूदा ढांचे के साथ समन्वय में काम करेगा व दोनों दिशाओं में यातायात को सुगम बनाएगा। परियोजना की अनुमानित लागत 250 करोड़ रुपये है और इसे दो साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। निर्माण के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए वैकल्पिक मार्गों की भी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन




ट्रैफिक का दबाव होगा कम

सावित्री सिनेमा फ्लाइओवर दक्षिणी दिल्ली के प्रमुख मार्गों में से एक है, जो साउथ एक्सटेंशन, एम्स, मालवीय नगर और बीआरटी कॉरिडोर जैसे इलाकों को जोड़ता है। यहां रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं, जिससे व्यस्त समय में जाम लगना आम बात है। सुबह 8 से 11 बजे और शाम 5 से 8 बजे के बीच यह जाम इतना भयावह हो जाता है कि वाहन चालकों को 30-40 मिनट तक इंतजार करना पड़ता है। कई बार तो आपात स्थिति में भी रास्ता नहीं मिलता। दूसरे फ्लाइओवर के बनने से यातायात का दबाव आधा हो जाएगा। यह नया ढांचा एक तरफ से आने वाले और दूसरी तरफ जाने वाले वाहनों को अलग-अलग लेन प्रदान करेगा, जिससे जंक्शन पर भीड़भाड़ कम होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे यात्रा का समय 50% तक कम हो सकता है और ईंधन की खपत में भी कमी आएगी। इसके अलावा सड़क सुरक्षा में सुधार होगा और प्रदूषण का स्तर भी घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article