फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Domestic help shot dead as soon as she left the house

Noida News: घर से निकलते ही गोली मारकर घरेलू सहायिका की हत्या

Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Domestic help shot dead as soon as she left the house
घर से निकलते ही गोली मारकर घरेलू सहायिका की हत्या
विज्ञापन




सरस्वती विहार काॅलोनी की घटना, बाइक सवार हेलमेट लगाए दो हमलावरों ने दिया वारदात को अंजाम



पुलिस ने महिला के जीजा और दो अन्य आरोपियों पर केस दर्ज कर शुरू की जांच











माई सिटी रिपोर्टर



ग्रेटर नोएडा/दादरी। कोतवाली क्षेत्र की सरस्वती विहार काॅलोनी स्थित घर से काम के लिए सूरजपुर जा रही घरेलू सहायिका राजकुमारी (38) की मंगलवार सुबह गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से निकलते ही बाइक सवार हेलमेट लगाए दो हमलावरों ने महिला को तीन गोलियां मारीं। वारदात के बाद आरोपी भाग निकले। पुलिस ने दस हजार रुपये के लेनदेन और संपत्ति विवाद में राजकुमारी के जीजा और दो अन्य के खिलाफ पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



मूलरूप से जारचा थाना क्षेत्र के उपरालसी गांव निवासी पुष्पेंद्र की पत्नी राजकुमारी सूरजपुर की सोसाइटी के फ्लैटाें में घरेलू सहायिका का काम करती थी। मंगलवार सुबह आठ बजे वह काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। कुछ कदम चलते ही बाइक सवार दो हमलावरों ने उसे गोलियां मार दीं। परिजन और पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि राजकुमारी की 17 वर्षीय बेटी ने बताया कि उनकी मौसी सोनिया से दस हजार रुपये के लेनदेन और संपत्ति को लेकर उनका विवाद चल रहा है। पुष्पेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने पलवल निवासी राजकुमारी के जीजा मेहरचंद और दो अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




----



आधे घंटे तक लहूलुहान पड़ी रही



बताया गया कि वारदात के वक्त पास ही दो लोग खड़े थे। उन्होंने पुलिस और परिजन को बाइक सवार हेलमेट लगाए आरोपियों के गोली मारने की जानकारी दी, लेकिन वाहन की व्यवस्था नहीं होने और परिजन को पहुंचने में समय लगने से करीब आधे घंटे तक महिला लहूलुहान हालत में पड़ी रही। राजकुमारी के पेट, कमर और हाथ में गोली लगने के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---



हमले के डर से सूरजपुर से छोड़ा था घर



परिजन ने बताया कि राजकुमारी पहले परिवार के साथ सूरजपुर में ही रहकर घरेलू सहायिका काम करती थी, लेकिन वहां उस पर हमला हुआ था। इस वजह से वह परिवार के साथ दादरी क्षेत्र में रहने लगी थी, हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में सूरजपुर में कोई केस दर्ज नहीं है।








----



घर पर मिला आरोपी जीजा, अन्य पहलुओं से जांच शुरू



पुलिस वारदात के बाद से ही पारिवारिक विवाद मानकर मामले की जांच कर रही थी। पता चला है कि पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो आरोपी जीजा मेहरचंद अपने घर पर मिला। ऐसे में पुलिस ने अन्य पहलुओं से भी जांच शुरू की है। पुलिस राजकुमारी के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालकर उसके संपर्क व आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खान का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। सभी पहलुओं से घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed