फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Dog died after falling on the gate from the upper floor of the society

सोसाइटी की ऊपरी मंजिल से गेट पर गिरकर कुत्ता मरा

Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Dog died after falling on the gate from the upper floor of the society
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र के जेपी अमन सोसाइटी में बुधवार रात एक कुत्ता ऊपरी माले से एल्युमीनियम के गेट पर गिरकर मर गया। सुरक्षा गार्ड ने सोसाइटी में पशुओं के कल्याण के लिए काम करने वाली समाजसेविका व अभिनेत्री तराना सिंह को इसकी जानकारी दी। समाजसेविका ने दो से पांचवें फ्लोर के बीच किसी तल से कुत्ते को फेंकने का आरोप लगाते हुए नॉलेज पार्क थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं समाजसेविका ने कहा है कि इस मामले में आरोपी की जानकारी देने वाले को एक लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में तराना सिंह ने कहा है कि देर रात सोसाइटी के एन-8 टावर में मध्य रात्रि तक कथा के बाद भंडारा चल रहा था। कुछ देर पहले तक लोगों ने कुत्ते को वहां देखा था। आरोप है कि कुछ देर बाद किसी सोसाइटीवासी ने कुत्ते को ऊपर के किसी मंजिल से फेंक दिया। भूतल पर लगे एल्युमीनियम के दरवाजे पर गिरने से वह मर गया। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया है कि कुछ दिनों पहले ही कुत्ते की नसबंदी के लिए सर्जरी कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed