फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Diversion will be implemented in Hazratganj area on Thursday.

Noida News: बृहस्पतिवार को हजरतगंज इलाके में लागू रहेगा डायवर्जन

Wed, 24 Sep 2025 02:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Diversion will be implemented in Hazratganj area on Thursday.

विज्ञापन
लखनऊ। राजभवन में बृहस्पतिवार को कन्या पूजन का कार्यक्रम है। इस कारण हजरतगंज इलाके में यातायात बदला रहेगा, जो सुबह आठ बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को डायवर्जन प्लान जारी किया।

- बंदरियाबाग चौराहा से राजभवन, डीएसओ चौराहा, हजरतगंज की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें गोल्फ क्लब चौराहा या लालबत्ती चौराहा, एसएन ओवरब्रिज होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


- लालबत्ती चौराहा से प्रेरणा केंद्र तिराहा, एनेक्सी तिराहा, सिसेंडी तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें बंदरियाबाग चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा या एसएन ओवरब्रिज होकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


- हजरतगंज चौराहे से डीएसओ चौराहा, बंदरियाबाग चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें सिकंदरबाग चौराहा, यूपीटेक चौराहा या रॉयल होटल चौराहा, बर्लिंग्टन चौराहा होकर भेजा जाएगा।

- रॉयल होटल चौराहा से सिसेंडी तिराहा, डीएसओ चौराहा/एनेक्सी तिराहा, प्रेरणा केंद्र तिराहा, लालबत्ती चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें हजरतगंज चौराहा, सिकंदरबाग चौराहा या बर्लिंग्टन चौराहा होकर भेजा जाएगा।


- 1090 चौराहा से कोई भी रोडवेज बस गोल्फ क्लब चौराहा, बंदरियाबाग चौराहे की तरफ नहीं जाएगी। ये बसें बैकुंठ धाम तिराहा, चिरैयाझील तिराहा होते हुए भेजी जाएंगी।

- पार्क रोड चौराहा से डीएसओ चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें हजरतगंज चौराहा या गोल्फ क्लब चौराहा होते हुए भेजा जाएगा।

- डीएसओ चौराहा से पार्क रोड चौराहा तक व पार्क रोड चौराहा से हजरतगंज चौराहा तक एकल मार्ग निलंबित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed