{"_id":"6ac2488d86682ac41803b6db","slug":"districts-daughters-win-silver-in-roll-ball-noida-news-c-23-1-lko1064-108087-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रोल बॉल में जिले की बेटियों ने जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रोल बॉल में जिले की बेटियों ने जीता रजत
विज्ञापन
गाज़ियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में आयोजित हुए 19वें सब जूनियर उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल
फोटो --
- सब-जूनियर स्टेट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन, फाइनल तक पहुंची टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर की रोल बॉल बालिका टीम ने गाजियाबाद में आयोजित 19वीं सब-जूनियर (अंडर-14) उत्तर प्रदेश स्टेट रोल बॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। टीम के पदक जीतने पर खिलाड़ियों के परिवार, अकादमी और जिले में खुशी का माहौल है।
रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश और रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन गाजियाबाद की संयुक्त देखरेख में चैंपियनशिप का आयोजन गाजियाबाद स्थित कोलंबिया इंस्टीट्यूट में 2 से 4 तारीख तक किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। गौतमबुद्ध नगर की बालिका टीम ने शानदार तालमेल और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल चरण तक जगह बनाई और जिले के लिए रजत पदक जीता।
टीम में सुरभि प्रिय, पावनी बेलनी, हृदय आनंद, गौरांगी कसाना, तन्वी, सारण्या आर्य, आराध्य सिंह, धृतिका भारद्वाज, प्रगति सिंह, आरोही ठाकुर, भाविका वर्मा और आहना सैनी शामिल रहीं। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार करने में कोच गुलशन, विधि बंसल, राज कुमार, रोहन चौहान, आशीष और मिलिंद शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
कोच मिलिंद शर्मा ने कहा कि कम उम्र में खिलाड़ियों ने मेहनत और समर्पण के साथ जिस तरह प्रदर्शन किया, वह जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी तरह मेहनत जारी रखने के लिए प्रेरित किया। गौतमबुद्ध नगर रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहित दलवीर और सचिव रविकांत ठाकुर ने टीम के खिलाड़ियों और कोचों को बधाई दी