फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District players to face off in the Sub-Junior Badminton Championship final

Noida News: सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ेंगे जिले के खिलाड़ी

Sat, 24 Oct 2026 08:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 08:06 PM IST
विज्ञापन
District players to face off in the Sub-Junior Badminton Championship final
नोएडा (संवाद)। गोरखपुर में आयोजित यूपी स्टेट सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गौतमबुद्ध नगर के खिलाड़ी प्रतिभा दिखा रहे हैं। 21 अक्तूबर से शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 300 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को सेमीफाइनल में नोएडा की अग्रिमा सिंह ने बालिका एकल वर्ग में आगरा की कुहू को 15-9, 9-15 और 15-9 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई। वान्या चौधरी ने भी अंडर-17 बालिका एकल में आगरा के संघमित्र गौतम को 13-15, 15-2 और 15-3 से मात दी। सार्थक सोम ने बालक एकल में आगरा के अंकुर प्रताप को 15-7 और 15-11 से मात दी। बालक युगल में सार्थक सोम और आगरा के शुभम सोलंकी की जोड़ी ने एश्वर्य वर्मा और अथर्व आनंद सिंह की जोड़ी को 15-6 और 15-6 से मात दी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के आधार पर उत्तर प्रदेश की सब जूनियर बैडमिंटन टीम में खिलाड़ियों का चयन होगा। उत्तर प्रदेश बैडमिंटन संघ की चयन समिति खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन करेगी। चयनित खिलाड़ियों को 30 नवंबर से पांच दिसंबर तक बेंगलुरु, कर्नाटक में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed