{"_id":"695e54afd2265a36df0aa5e4","slug":"district-level-trials-for-junior-wrestling-today-grnoida-news-c-23-1-lko1064-84703-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जूनियर कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जूनियर कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जूनियर कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल आज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक कुश्ती प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कुश्ती ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवान मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि बलिया में 16 से 18 जनवरी तक जूनियर बालक वर्ग में उत्तर प्रदेश कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बृहस्पतिवार को मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय कुश्ती के ट्रायल होंगे। ट्रायल के आयोजन की जिम्मेदारी स्टेडियम में पहलवानी प्रशिक्षक अंजुम मलिक को सौंपी गई हैं।
अविजीत के दोहरे शतक से मिली जीत
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सीके प्ले स्टेशन क्रिकेट मैदान पर चल रहे जेके अंडर 19 क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 में टीएन मेमोरियल क्रिकेट अकादमी ने युनाइटेड क्रिकेट क्लब नोएडा ब्लू को चार विकेट से पराजित किया। युनाइटेड क्लब नोएडा ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर के मुकाबले में 8 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाए। सार्थक झा ने 107 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीएन मेमोरियल अकादमी ने छह विकेट के नुकसान पर 281 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अविजीत त्यागी ने 102 गेंद पर 206 रन की नाबाद पारी खेली। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
छह विकेट से जीती एसआईसीसी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में सुपरटेक आइकन क्रिकेट क्लब (एसआईसीसी) ने व्हाइट वॉल्व्स-11 को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी व्हाइट वॉल्व्स-11 ने नौ विकेट के नुकसान पर 147 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआईसीसी की टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। नीरज मिश्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।