फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   District level senior judo trials today

Noida News: जिला स्तरीय सीनियर जूडो के ट्रायल आज

Mon, 22 Dec 2025 07:01 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 07:01 PM IST
विज्ञापन
District level senior judo trials today
जिला स्तरीय सीनियर जूडो के ट्रायल आज
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा (संवाद)। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला-पुरुष जूडो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में जिला स्तरीय जूडो के ट्रायल होंगे। ट्रायल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मंडलीय ट्रायल में शामिल होंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. परवेज अली ने बताया कि 04 से 06 जनवरी 2026 तक आगरा के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में उत्तर प्रदेश जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सूरजपुर स्थित मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को ट्रायल होंगे। पुरुष वर्ग में 55, 60, 66, 73, 81, 90, 100 किग्रा भार वर्ग और महिला वर्ग में 44, 46, 52, 57, 63, 70, 78 और 78 किग्रा भार से अधिक की खिलाड़ी शामिल होंगी।


फाइनल में खेलेंगी आरका अकादमी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान पर चल रहे अंडर-14 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में आरका क्रिकेट अकादमी ने कार्पेडियम क्रिकेट अकादमी को 9 विकेट से हरा दिया। कार्पेडियम अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। हरमन सिंह कपूर ने 70 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरका अकादमी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। रेहान आलम को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

जिला जूनियर हॉकी के ट्रायल आज
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। लखनऊ के क्षेत्रीय खेल कार्यालय में 26 से 31 दिसंबर तक जूनियर बालक प्रदेश स्तरीय ह़ॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 स्थित एस्टर पब्लिक स्कूल में मंगलवार को जिला स्तरीय हॉकी ट्रायल आयोजित होंगे। ट्रायल में 19 वर्ष तक के ही खिलाड़ी भाग लें सकेंगे। चयनित खिलाड़ी 24 दिसंबर को मेरठ के कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखाई देंगे। दोनों स्थानों पर जिला स्तरीय ट्रायल प्रशिक्षक अंजुम मलिक की देखरेख में होेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रीमविल यूनाइटेड क्लब जीती
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप में ड्रीमविल यूनाइटेड क्रिकेट क्लब ने टीम ए-7 को एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ए-7 ने टी-20 मुकाबले में छह विकेट के नुकसान पर 205 रन का स्कोर खड़ा किया। अनुज चौहान ने 58 रन पर नाबाद 129 की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीमविल यूनाइटेड क्लब ने नौ विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। दीपक पंवार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।



चांसलर एकादश व मेडिकल एकादश जीती
ग्रेटर नोेएडा। शारदा विश्वविद्यालय में स्टाफ क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहला मैच चांसलर एकादश एवं डायरेक्टर एकादश के मध्य खेला गया। डायरेक्टर एकादश ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 55 रन बनाए। चांसलर एकादश की टीम राहुल झा के 23 रन के योगदान से डायरेक्टर एकादश को 7 विकेट से हराया और मैच अपने नाम किया। कुंवर प्रताप के शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच वाइस चांसलर एकादश एंव मेडिकल एकादश के मध्य हुआ। मेडिकल एकादश ने दस ओवर में 72 रन बनाए। डेंटल कॉलेज के डॉ. महेंद्र चौहान और मनोज नागर के ऑलराउंडर प्रदर्शन के कारण वाइस चांसलर एकादश की टीम निर्धारित 10 ओवर में मात्र 60 रन बना पाई l जिसमें मेडिकल एकादश ने वाइस चांसलर एकादश को 12 रन से हराया l मनोज को मैन ऑफ मैच घोषित किया गया । ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed