फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Discussion on new employment opportunities in the age of AI.

Noida News: एआई के दौर में रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा

Thu, 05 Feb 2026 08:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 08:05 PM IST
विज्ञापन
Discussion on new employment opportunities in the age of AI.
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में नवरचना फाउंडेशन फॉर आंत्रप्रिन्योरशिफ डेवलपमेंट और ई-सेल–आईटीएसईसी के सहयोग से इंडिया एआई इंपैक्ट प्री समिट हुई। अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के तत्वावधान में हुए इस आयोजन 200 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसका विषय मानव पूंजी संवर्धन: एआई-रेडी वर्कफोर्स के लिए रखा गया। इसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बदलते परिदृश्य और रोजगार के नए अवसरों पर चर्चा हुई। संस्थान के निदेशक डॉ. मयंक गर्ग ने कहा कि भविष्य की कार्यशक्ति को एआई के अनुकूल बनाने के लिए तकनीकी कौशल के साथ-साथ नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देना आवश्यक है। प्री समिट के दौरान आयोजित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग सेशन में जनरेटिव एआई और एजेंटिक एआई टूल्स के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। पैनल चर्चा में शिक्षा मंत्रालय के इनोवेशन सेल के असिस्टेंट इनोवेशन निदेशक डॉ. दीपक साहू, इंडस-एआई प्राइवेट लिमिटेड के संस्थापक विवेक गुप्ता और रजत जैन ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed