फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Didn't give flat after taking one crore, case against Assotech's director

Noida News: एक करोड़ लेकर फ्लैट नहीं दिया, एसोटेक के डायरेक्टर पर केस

Mon, 10 Jul 2023 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Didn't give flat after taking one crore, case against Assotech's director
एक करोड़ लेकर फ्लैट नहीं दिया, एसोटेक के डायरेक्टर पर केस
विज्ञापन


- 2016 में कराया था फ्लैट बुक, एमओयू के बाद भी पैसे नहीं किए वापस

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। एक करोड़ रुपये लेकर फ्लैट नहीं देने के मामले में एसोटेक बिल्डर के डायरेक्टर संजीव श्रीवास्तव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोप है कि कंपनी की तरफ से वर्ष 2016 में फ्लैट बुक कराया गया था। लेकिन अब तक न फ्लैट दिया गया न ही पैसे वापस किए गए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को दी शिकायत में शहादरा दिल्ली स्थित मेसर्स जेएसआर कंपनी के डायरेक्टर शशांक शेखर ने कहा की उन्होंने वर्ष 2016 में नोएडा के सेक्टर-44 स्थित यूरोपा वन प्रोजेक्ट में फ्लैट बुक किया था। यह प्रोजेक्ट एसोटेक बिल्डर की तरफ से तैयार कराया जा रहा था। फ्लैट के लिए उन्होंने एक करोड़ रुपये दिए थे। फ्लैट बुक कराने के लिए एसोटेक की तरफ से आकर्षक प्रस्ताव दिए गए थे। उस दौरान तीन वर्ष के बाद प्रोजेक्ट पूरा कर फ्लैट का कब्जा देने का दावा किया गया था।
विज्ञापन

पीड़ित का आरोप है कि पैसे लेने के बाद बिल्डर के सारे दावे खोखलेसाबित हुए। प्रोजेक्ट में कोई निर्माण नहीं हुआ। निवेशकों के धन को कंपनी की तरफ से अवैध रूप से निकाल लिया गया और इनका इस्तेमाल दूसरे कार्यों में कर दिया गया। कई बार पीड़ित की तरफ से एसोटेक के चेयरमैन से संपर्क किया गया। जहां से पैसे लौटाने का आश्वासन दिया गया। वर्ष 2021 में एसोटेक और शिकायतकर्ता कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया गया। इसके बाद भी न पैसे दिए गए न ही फ्लैट मिला। अब इस मामले में कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed