फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dhfgfdh

Noida News: अवैध खनन पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 जेसीबी मशीन जब्त

Sun, 21 Jun 2026 08:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 08:21 PM IST
विज्ञापन
dhfgfdh
दनकौर (संवाद)। पुलिस और खनन विभाग ने रविवार को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में चल रहे अवैध मिट्टी खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्र में सरकारी जमीन पर धड़ल्ले से किए जा रहे खनन पर छापेमारी कर पांच जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया। हालांकि कार्रवाई की भनक लगते ही चालक मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

प्राधिकरण की सरकारी भूमि पर लंबे समय से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा था। खनन माफियाओं ने मशीनों की मदद से जमीन में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे कर दिए हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचा है। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। अधिकारियों ने मौके से 5 जेसीबी मशीनों को कब्जे में लेकर जब्त कर लिया। साथ ही अवैध खनन में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सरकारी जमीन पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरहअभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed