फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgsfdg

Noida News: कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 Feb 2026 09:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 09:13 PM IST
विज्ञापन
dgsfdg
कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर 3 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

नोएडा। कंपनी में पार्टनर बनाने के नाम पर महिला से धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को कोतवाली फेज-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर फर्जी कंपनी बनाकर कई अज्ञात लोगों से ऑफर लेटर के नाम पर पैसे ठगने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, 9 चैक बुक भिन्न-भिन्न बैंक बरामद की है। कोतवाली प्रभारी पुनीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्रेनो वेस्ट निवासी श्याम सुंदर गेडम के रूप में हुई है। आरोपी मूल रूप से तेलंगाना का रहने वाला है। उसने एक महिला को कंपनी का पार्टनर बनाने का झांसा देकर 3 लाख रुपये हड़प लिए। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। यह भी आरोप है कि आरोपी ने पीड़ित के साथ दुष्कर्म किया और फर्जी कंपनी बनाकर कई लोगों से ऑफर लेटर के नाम पर भी पैसा वसूला। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लोगों से सिम खरीदवाकर उनके नाम पर फिनो अकाउंट खुलवाता था। इन खातों में अवैध धन ट्रांसफर कराकर जन सेवा केंद्रों के जरिए कैश निकलवाया जाता था और फिर रकम अपने साथियों के खातों में भेज दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed