{"_id":"6a6a136696616804330c1f36","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4554459-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मीटर से नहीं, 'जुगाड़' से चल रही थी बिजली, 6 पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मीटर से नहीं, 'जुगाड़' से चल रही थी बिजली, 6 पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- 10 लाख से अधिक के बकायेदार उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
-गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर के थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिजली चोरी पर लगाम कसने के लिए विद्युत निगम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। प्रवर्तन दल ने 9 स्थानों पर एक साथ छापेमारी कर छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा, जिनके खिलाफ विजिलेंस थानों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक बकाया वाले तीन उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन भी काट दिए गए। खास बात यह रही कि जिन स्थानों पर छापेमारी हुई, वहां पहले भी कई बार बिजली चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। अधिशासी अभियंता रेड अमित त्रिपाठी ने बताया बिजली चोरी रोकने के लिए ये कार्रवाई की गई।
चोरी और बकाया पर कार्रवाई : अच्छेजा गांव की महादेव एन्क्लेव में अरविंद कुमार, विशाल, युनेंद्र शर्मा और सपना के घर से साढ़े आठ हजार वाट से अधिक की बिजली चोरी पकड़ी गई। इन चारों पर सेक्टर-63 स्थित विजिलेंस थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई। बंकापुर उपकेंद्र के गांव कलाकुरी में वीरेंद्र और सुभाष के यहां 2000-2000 वाट की चोरी मिली। इन दोनों पर बुलंदशहर के थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पवन कुमार (16.40 लाख रुपये), विपिन यादव (13.05 लाख रुपये) और अंकित यादव (11.92 लाख रुपये) के घरों में बिना अनुमति लाइन चलने पर कनेक्शन काट दिए गए।