{"_id":"6a6a0fb6f45b5fbbfd0a1cf3","slug":"dgsfd-grnoida-news-c-1-noi1095-4554242-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: ज्यादा मुनाफे के लालच में गंवाई जमा पूंजी, तीन लोगों से 43.50 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: ज्यादा मुनाफे के लालच में गंवाई जमा पूंजी, तीन लोगों से 43.50 लाख की ठगी
विज्ञापन
ट्रेडिंग में, वर्क फ्रॉम होम और गेमिंग ऐप का झांसा देकर तीन लोगों को बनाया शिकार
- तीनों मामलों में 10.65 लाख रुपये कराये गए फ्रीज, रकम वापस दिलाने की प्रक्रिया शुरू
- पुलिस ने निवेश और ऑनलाइन कमाई के नाम पर मिलने वाले लिंक व एप से सतर्क रहने की दी सलाह
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा, घर बैठे कमाई और गेमिंग ऐप से पैसे दोगुने करने का सपना। इन तीनों लालच ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा के तीन लोगों की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल दिया। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से 43.50 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10.65 लाख रुपये बैंक खातों में फ्रीज करा दिए हैं।
पुलिस के अनुसार, सेक्टर-122 निवासी एक शख्स को पिछले वर्ष एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप में शेयर बाजार से मोटा मुनाफा कमाने के दावे किए गए और निवेश संबंधी टिप्स देकर भरोसा जीता गया। इसके बाद उन्हें एक निवेश ऐप डाउनलोड कर उसमें पंजीकरण कराने को कहा गया। शुरुआती भरोसे के बाद पीड़ित ने अलग-अलग खातों में कुल 17.76 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने लाभ की राशि निकालनी चाही तो बहाने बनाए जाने लगे। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत की। जांच के दौरान पुलिस ने 4.96 लाख रुपये फ्रीज करा लिए।
टेलीग्राम में घर बैठे काम का लालच : दूसरे मामले में नोएडा की एक महिला को टेलीग्राम पर संपर्क कर घर बैठे नौकरी का प्रस्ताव दिया गया। अगले ही दिन उन्हें एक व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़ दिया गया, जहां छोटे-छोटे टास्क पूरे करने के बदले कमाई का भरोसा दिलाया गया। बाद में प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क के नाम पर महिला से 14.54 लाख रुपये जमा करा लिए गए। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने संपर्क समाप्त कर दिया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने 3.38 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन गेमिंग एप के झांसे में आया : तीसरे मामले में ग्रेटर नोएडा के स्टेलर वन निवासी युवक एक ऑनलाइन गेमिंग एप के झांसे में आ गया। एप पर गेम खेलकर दोगुना मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। शुरुआत में सामान्य गेम खेलने के बाद रुपये लगाने का विकल्प दिया गया। अधिक कमाई की उम्मीद में युवक ने धीरे-धीरे 11.20 लाख रुपये निवेश कर दिए। जब उन्होंने राशि निकालने का प्रयास किया तो एप संचालकों ने जवाब देना बंद कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने 2.30 लाख रुपये फ्रीज कराए। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि तीनों मामलों में बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, डिजिटल ट्रांजेक्शन, सोशल मीडिया अकाउंट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
साइबर ठगी से ऐसे बचें
- शेयर ट्रेडिंग या निवेश के नाम पर व्हाट्सएप और टेलीग्राम ग्रुप की सलाह पर भरोसा न करें।
- केवल सेबी से पंजीकृत संस्थानों और अधिकृत प्लेटफॉर्म के माध्यम से ही निवेश करें।
- घर बैठे मोटी कमाई, आसान नौकरी या दोगुना मुनाफा देने वाले ऑफर से सतर्क रहें।
- किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने या उसमें पैसे जमा करने से पहले उसकी विश्वसनीयता की जांच करें।
- ठगी का संदेह होते ही तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें।