फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dgfdsgdf

Noida News: आवासीय भूखंड के लिए बंपर आवेदन, यमुना प्राधिकरण में जमा हुए 4646 करोड़ रुपये

Tue, 05 May 2026 09:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 09:02 PM IST
विज्ञापन
dgfdsgdf
आवासीय भूखंड के लिए बंपर आवेदन, यमुना प्राधिकरण में जमा हुए 4646 करोड़ रुपये
विज्ञापन

- 973 भूखंड के लिए अब तक 1.08 लाख ने खरीदी बुकलेट, 71412 ने जमा की 10 प्रतिशत पंजीकरण धनराशि
- आवेदन का आज अंतिम दिन, बढ़ सकता आंकड़ा

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण की आवासीय भूखंड योजना के लिए बंपर आवेदन आए हैं। 973 आवासीय भूखंड के लिए अब तक जहां 1.08 लाख आवेदक बुकलेट खरीद चुके हैं। वहीं, 71412 ने पंजीकरण धनराशि भी जमा कर दी है। इस पंजीकरण धनराशि और बुकलेट खरीद से ही करीब 4645.39 करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
प्राधिकरण से मिली जानकारी के मुताबिक पांच मई की शाम तक 1.32 लाख लोगों ने पोर्टल पर आवेदन के लिए पंजीकरण किया। इसमें 1,08,360 लोगों ने 600 रुपये जमा कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए बुकलेट खरीदी। बुकलेट फीस से ही प्राधिकरण को करीब 6.50 करोड़ रुपये की आय हुई है। बुकलेट का यह पैसा लाॅटरी में असफल रहने पर आवेदक को वापस भी नहीं किया जाना है। अधिकारियों का कहना है कि आवंटन की प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए यह प्रशासनिक शुल्क है। केवल असफल आवेदकों को उनके द्वारा जमा किया गया पंजीकरण धनराशि ही वापस किया जाएगा।
विज्ञापन

सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि छह मई आवेदन के लिए अंतिम तारीख है। ऐसे में एक दिन का मौका अभी इच्छुक आवेदकों के लिए रहेगा। इसके बाद कोई आवेदन पोर्टल पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। पंजीकरण धनराशि जमा करने वाले आवेदकों को ही लाॅटरी में शामिल होने का मौका होगा। यह लॉटरी 18 जून को प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed