{"_id":"6a5cdfbce4302d5e85081f33","slug":"dfssgdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-100642-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: घर के कमरे तक पहुंचा सांप, पढ़ाई कर रहे छात्र पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: घर के कमरे तक पहुंचा सांप, पढ़ाई कर रहे छात्र पर किया हमला
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमिक्रॉन-3 में घर के भीतर भी लोग सुरक्षित नहीं हैं। शुक्रवार रात कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहे 16 वर्षीय छात्र को सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और छात्र को तुरंत जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अब खतरे से बाहर है।
परिवार के लोगों ने बताया कि डी-155 में मनोज कुमार रहते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा सत्यम कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार की रात को वह अपने कमरे में बैठकर पढ़ाई कर रहा था। घर के आसपास खाली भूखंड व घरों में झाड़ियां खड़ी हैं। जिससे निकलकर सांप घर के अंदर प्रवेश कर गया और सत्यम को डंस लिया। सत्यम के शोर मचाने पर अभिभावक कमरे की तरफ दौड़े। सांप डंसने के बाद कमरे में ही छिप गया। बच्चे का उपचार जिम्स अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित स्वजन ने बताया कि सपेरा बुलाकर सांप को पकड़वा दिया है। लोगों का आरोप है कि सेक्टर में खाली भूखंडों व खाली मकानों में झाड़ियां खड़ी है। दो दिन पहले भी एक गाड़ी में सांप घुस गया था।